ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
मनोरंजन

डिलीवरी से कुछ दिनों पहले Deepika Padukone ने करवाया मैटरनिटी फोटोशूट, पति रणवीर सिंह ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं. जनवरी में कपल ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिसके बाद से ही फैन्स उनके बेबी का इंतजार कर रहे हैं. सितंबर 2024 में एक्ट्रेस अपने पहले बेबी को जन्म देने वाली हैं. इस वक्त वो प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं. इसी बीच डिलीवरी से कुछ दिनों पहले अपना पहला मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है. उनके साथ पति रणवीर सिंह भी तस्वीरों में नजर आ रहे हैं. फैन्स कपल को एडवांस में बधाई दे रहे हैं. साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने इन तस्वीरों में लव इमोजी वाला कमेंट किया है. कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण अपनी फैमिली और बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन के साथ नजर आईं थी.

कुछ दिनों पहले ही एक रिपोर्ट सामने आई थी. इसमें कहा गया कि बच्चे के जन्म के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे. वो शाहरुख खान के पड़ोसी बनने वाले हैं. यह घर उनके बगल यानी बांद्रा के बैंडस्टैंड में है. इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

जल्द मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर 14 तस्वीरें शेयर की. यह उनका पहला मैटरनिटी फोटोशूट है. इस दौरान कई तस्वीरों में पति रणवीर सिंह भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं. अपने आने वाले पहले बच्चे के लिए दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं. 14 नवंबर, साल 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं. जब दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था, उसी दौरान बता दिया गया था कि सितंबर में उनके घर नन्हा मेहमान आ जाएगा. इस वक्त वो प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं. जल्द ही एक नए फेज में दोनों कदम रखने वाले हैं. हाल ही में न्यूज 18 की एक रिपोर्ट सामने आई थी. इससे पता लगा था कि 28 सितंबर को उनकी डिलीवरी होगी. वो मुंबई के ही एक हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म देंगी यानी लंदन को लेकर जो खबरें हैं, उन्हें लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं मिल पाई है.

इसी रिपोर्ट से यह भी पता लगा था कि दीपिका पादुकोण मार्च तक मैटरनिटी लीव पर रहेंगी. इसके बाद वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर देंगी. इस साल उनकी दो फिल्में आ चुकी है. पहली साल के शुरुआत में आई थी, जो ऋतिक रोशन के साथ थी- फाइटर. हाल ही में उनकी ‘कल्कि 2898 एडी’ आई थी. यह इस साल की पहली 1000 करोड़ कमाई करने वाली फिल्म है. जल्द ही फिल्म के पार्ट 2 पर काम शुरू कर दिया जाएगा. वहीं दीपिका पादुकोण की एक और फिल्म साल के अंत में आने वाली है. इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह भी हैं. Singham Again को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है.

ऐसा भी कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की वजह से रणवीर सिंह ने कई प्रोजेक्ट्स को करने से इनकार कर दिया है. वहीं वो जिन फिल्मों पर काम कर रहे हैं, उसकी डेट आगे बढ़ा दी है.

Related Articles

Back to top button