ब्रेकिंग
Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क...
मध्यप्रदेश

गुना में महिला शिक्षक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

गुना। शासकीय प्राथमिक विद्यालय बमौरी में पदस्थ महिला शिक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे, हादसे के लिए ट्रक चालक की लापरवाही और जर्जर सड़क को जिम्मेदार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर में पदस्थ  शिक्षिका वंदना रोजाना की तरह अपनी स्कूटी से गुना लौट रही थीं। फतेहगढ़ तिराहे पर पुराने टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक चालक ने वंदना धाकड़ की स्कूटी को टक्कर मार दी।

 इस हादसे के दौरान स्कूटी ट्रक के पहिए में फंस गई। जिसपर ट्रक चालक ने ध्यान नहीं दिया और वह स्कूटी को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता से उनका शव जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

महिला का नाम वंदना धाकड़ है, वंदना गुना की विंध्याचल कॉलोनी निवासी हैं। उनके दो बच्चे हैं, वंदना रोजाना  25 किलोमीटर का सफर कर ग्राम मुरादपुर जाती थीं। इस दौरान उन्हें नेशनल हाइवे और संवेदनशील ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरना पड़ता था। शुक्रवार को यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button