ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
विदेश

दुबई में इमारत से गिरकर भारतीय इंजीनियर की मौत

दुबई: दुबई में एक आवासीय अपार्टमेंट से कथित रूप से गिरकर 25 वर्षीय एक भारतीय इंजीनियर की मौत हो गयी। खलीज टाइम्स ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के हवाले से खबर दी कि सबील रहमान अपने कार्यस्थल के पास इमारत से गिर गया। वह केरल का निवासी था और 2018 से दुबई में रह रहा था। खबर के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता नसीर वतनपल्ली इंजीनियर के शव को मलप्पुरम जिले के थिरूर भेजने में परिवार की मदद कर रहे हैं।

वतनपल्ली ने कहा, ‘‘ यह मामला थोड़ा सा असामान्य है। हमें पूरा विश्वास नहीं है कि वह अपने कार्यस्थल के पास इस इमारत में क्यों गया।” उन्होंने कहा, ‘‘ उसे कोई परेशानी थी या कोई बात थी, इस बारे में उसके परिवार को पता नहीं है। उसने अपने भाई से कहा था कि उसने ऑनलाइन नया मोबाइल फोन खरीदा है और वह उसे ले ले। उसके परिवार ने वह मोबाइल ले लिया था।

उसके अपनी जान देने की भी कोई वजह नहीं थी।” रहमान चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। शोकसंतप्त परिवार रशीदिया थाने से इस घटना का ब्योरा मिलने का इंतजार कर रहा है। वतनपल्ली ने कहा, ‘‘ कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद हम शव उसके घर भेजेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button