ब्रेकिंग
Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ... Jaipur News: मालवीय नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर; 5 धार्मिक स्थलों समेत अतिक्रमण मुक्त हुआ... Mumbai Water Crisis: मुंबई में पानी का संकट गहराया; टैंकर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमा पान... Suvendu Adhikari Speech: 'विपक्ष की भूमिका खत्म, अब जिम्मेदारी निभाने का समय'; कार्यकर्ताओं को सीएम ... Odisha Vigilance Raid: असिस्टेंट इंजीनियर की काली कमाई का खुलासा; ₹2.4 करोड़ कैश और आलीशान घरों का जख... Nashik Case Update: टीसीएस कर्मचारी से यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामला; आरोपी निदा खान से पूछताछ में... Delhi Fire Service Crisis: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली फायर विभाग की पोल खुली; 15 साल से नहीं... Shamli Religious Conversion Case: प्रेमजाल, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग; दवा कारोबारी के बेटे के निकाह ... Weather Forecast: कहीं लू का सितम तो कहीं मानसून की दस्तक; यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अ... IGI Airport News: दिल्ली में तेज आंधी-बारिश का कहर; एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त, उड़ानें प्रभाव...
बिहार

आधा सिर, आधी मूंछ और आई ब्रो का मुंडन… 3 बच्चों के पिता को एक बच्चे की मां से प्यार करने की मिली सजा

बिहार के बेगूसराय में एक महिला और उसके प्रेमी को शादी के बाद प्यार करने के जुर्म में तालिबानी सजा दी गई. यहां प्रेमिका के परिवार और भीड़ ने युवती को सजा सुनाते हुई न सिर्फ दोनों की जमकर पिटाई की बल्कि लड़के का आधे सर, आधे मूंछ और एक आंख की भौं के बाल काट दिए. तीन बच्चों के पिता और एक बच्चे की मां के बीच की काफी लंबे वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मामला तब सामने आया जब रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लड़की के परिवार और भीड़ ने पकड़ लिया.

मामला काफी ज्यादा उलझा हुआ है. महिला ने प्रेमी पर शादी का वादा करके मुकरने को लेकर मुकदमा कर रखा है. दोनों के बयानों में भी काफी फर्क है. महिला से जब पूछा गया तो उसने बताया कि उसकी प्रेमी जाकिर से मुलाकात एक शादी के दौरान हुई थी. जाकिर बारात की तरफ से आया था. महिला आसमां खातून ने पुलिस को बताया कि वो पहली ही नजर में जाकिर को दिल दे बैठी थी, लेकिन उसकी शादी हो चुकी थी और उसका एक बच्चा भी था. आसमा ने जाकिर पर आरोप लगाया कि उसने पत्नी और तीन बच्चों के होते हुए भी आसमा से वादे किए और अपने शादीशुदा होने की बात छिपाई.

दोनों की अलग कहानियां

वहीं जब जाकिर से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने दूसरी ही कहानी बताई. जाकिर ने बताया कि उसका और आसमा का रिश्ता एक मिस कॉल से शुरू हुआ था. दोनों की कॉल पर बात होती थी. वह पहली बार उसके कहने पर महिला के गांव आया था. उसने आरोप लगाया कि उसको स्टेशन पर लेने के लिए महिला का भाई भी आया था. घर पहुंचने के बाद वहां उसके और भी परिवार वाले आ गए और उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया. साथ ही महिला के परिवार और गांववालों ने मिलकर उसके आधे सर, आधे मूंछ और एक आंख की भौं के बाल तक काट दिए. साथ ही दोनों की जमकर पिटाई भी कर दी. प्रेमिका के केस करने के बाद पुलिस ने आरोपी जाकिर को हिरासत में ले लिया.

महिला ने पति को दिया था तलाक

अब प्रेमिका का कहना है कि अगर प्रेमी शादी करने के लिए तैयार हो जाए तो वो बिना किसी दिक्कत के उससे शादी कर लेगी. लड़के के कहने पर उसने अपने पति को तलाक तक दे दिया. महिला का आरोप है कि आरोपी जाकिर उससे जब तब कुछ न कुछ ऐंठता रहता था. इसी सिलसिले में सोमवार की रात दस बजे जाकिर उससे मिलने उसके घर आया था. वहीं दूसरी तरफ आरोपी शख्स का कहना है कि उसने प्रेमिका को उसके मांगने पर 20 हजार रुपये भी दिए थे. मामले में काफी सारी बातें उलझी हुई हैं. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, वहीं दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Related Articles

Back to top button