ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
धार्मिक

संभल जाएं, अगर जीवन में नहीं सुधारी ये 4 बातें तो पटरी से उतर सकता है वैवाहिक जीवन

वैवाहिक जीवन किसी के लिए भी आसान नहीं होता है. इसमें तालमेल की बहुत जरूरत होती है. इसलिए अगर आपकी नई शादी हुई है या फिर होने वाली है तो कुछ बातों का ध्यान आपको जरूर रख लेना चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी मैरिज लाइफ की छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर जाते हैं. इसका भी खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है. हो सकता है कि आपके स्वभाव में ही ऐसी कुछ खामियां हों जिन्हें आप नोटिस न कर पा रहे हों लेकिन इसकी वजह से आपके वैवाहिक जीवन में इसका असर पड़ रहा हो. ऐसे में बता रहे हैं शादी के दौरान की उन बातों के बारे में जिन्हें आप को भूल कर भी नहीं दोहराना चाहिए और हमेशा के लिए त्याग देनी चाहिए. इससे न तो सिर्फ आपके शादीशुदा जीवन में ही निखार आएगा बल्कि और लोगों के साथ भी आपके रिश्ते सुधरेंगे.

गोपनियता

पति-पत्नी के रिश्ते में गोपनियता बहुत जरूरी है. एक पति-पत्नी को अपने बीच की बातें अपने बीच तक ही रखनी चाहिए और इसे किसी भी तरह से तीसरे तक नहीं पहुंचने देना चाहिए ऐसा करना भी सही नहीं होता है और इससे रिश्ते के बीच की विश्वसनियता खत्म होती है. साथ ही इससे मिसअंडरस्टेंडिंग भी आती है.

झूठ

ये एक चीज ऐसी है तो पति-पत्नी क्या बल्कि किसी भी रिश्ते को तार-तार कर सकते हैं. कोई भी रिश्ता झूठ पर टिका होता है. अगर आपके रिश्ते में झूठ है तो फिर उस रिश्ते का कोई बेस नहीं है और उस रिश्ते की इमारत कभी भी तार-तार हो सकती है. इसलिए आचार्य चाणक्य ने इस बात पर बहुत जोर दिया है कि आखिर कैसे झूठ का सहारा लेना हर मामले में दुखद ही साबित होता है.

खर्च

पति-पत्नी के रिश्ते में हमेशा पैसों का भी हिसाब क्लियर होना चाहिए. आज के दौर में महिलाएं भी कमाती हैं और पुरुष भी. पहले के समय में दोनों की भूमिकाएं जरा अलग-अलग थीं. लेकिन आज ऐसा नहीं है. अब तो कपल्स अर्निंग होते हैं. ऐसे में इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि पैसों के मामले में दोनों मिलकर फैसला लें. बचत-खर्च और इन्वेस्टमेंट के बारे में मिलकर फैसला लें और एक दूसरे की फाइनेंसियल कंडीशन के प्रति सजग रहें. इसके अलावा व्यर्थ के खर्च से बचें. क्योंकि पैसों के आभाव की वजह से ही कई रिश्तों में दरारें आ जाती हैं.

नशा

इंसान के लिए नशा शारीरिक रूप से तो हानिकारक है ही, साथ ही ये इंसान को मानसिक और सामाजिक तौर पर भी काफी कमजोर बना देता है. नशा करने वाले लोगों का जीवन कभी भी पटरी पर नहीं लौट पाता है. ऐसे में चाहें पति हो या फिर पत्नी, अगर वो किसी भी तरह का नशा कर रही है तो उसे इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे करने से बचें और उचित तो यही होगा कि पूरी तरह से दूरी बना लें. कई सर्वे में तो ऐसा खुलासा भी हो चुका है कि नशा ही सबसे ज्यादा रिश्तों के टूटने का कारण माना जाता है.

Related Articles

Back to top button