ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मध्यप्रदेश

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की चेतावनी के बाद इंदौर में पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चला कर नशेड़ियों की धरपकड़ की हिदायत के बाद बाणगंगा क्षेत्र में पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया है, दरअसल इंदौर में तमाम आपराधिक वारदातों में 90% अपराध अवैध रूप से बिकने वाले नशे के सेवन के कारण ही सामने आते हैं और इसी को लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से कुछ महिलाओं द्वारा क्षेत्र में नशेड़ियों के खिलाफ शिकायत की थी।

जिसके बाद विकास कार्यों की सौगात बांटने गए कैबिनेट मंत्री ने सख्त कार्रवाई के दिशा निर्देश पुलिस को दिए थे और उसी के बाद पुलिस रोड़ पर उतरी और लगातार सर्चिंग अभियान चलाया। पुलिस का कहना है कि अभी सर्चिंग अभियान जारी है सख्त कार्रवाई नशेड़ियों पर की जाएगी और अवैध नशे को बेचने वालों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाएगा। कुछ विशेष स्थान पर भी पुलिस पहुंची जहां पर नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है लेकिन उन्हें देखकर नशेड़ी वहां से पहले ही फरार हो चुके थे।

Related Articles

Back to top button