ब्रेकिंग
ओटीटी के सबसे लोकप्रिय शो ‘पंचायत’ के पांचवें सीजन की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान, 3 दिसंबर 2026 को प... नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि
दिल्ली/NCR

किराए के घर में कहीं आपको देख तो नहीं रही ‘तीसरी आंख’? डराती है दिल्ली की ये कहानी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा के बेडरूम और बाथरूम में मकान मालिक के बेटे ने स्पाई कैमरे लगा दिए. आरोपी छात्रा के वीडियो फुटेज अपने लैपटॉप में सेव करता था. खुलासा तब हुआ जब छात्रा का व्हाट्सएप अकाउंट किसी अज्ञात लैपटॉप से कनेक्ट पाया गया.

छात्रा ने दिल्ली पुलिस से मामले की शिकायत की है. पुलिस ने जांच कर कमरे और बाथरूम में लगे बल्ब होल्डर में स्पाई कैमरे बरामद किए. आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से एक जासूसी कैमरा और दो लैपटॉप मिले हैं. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है. छात्रा किराए के मकान में अकेली रहती है. वह मकान मालिक के बेटे पर भरोसा कर उसे कमरे की चाबी दे जाती थी. आरोपी ने छात्रा के बेडरूम और बाथरूम में कैमरे लगा दिए थे.

बाथरूम के बल्ब होल्डर में लगा था कैमरा

पुलिस के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाने में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक लड़की दिल्ली में अकेली रहती है. पीड़िता ने अपने व्हाट्सएप पर कुछ असामान्य गतिविधि देखी, अपने लिंक किए गए मोबाइल की उसका व्हाट्सएप अकाउंट किसी अज्ञात लैपटॉप में लॉग इन था. उसने तुरंत लॉग आउट कर दिया. छात्रा को शक हुआ कि उसके कमरे में कैमरे लगे हैं. संदेह होने पर, उसने अपने अपार्टमेंट में छिपे हुए कैमरों की तलाशी शुरू कर दी. उसने अपने बाथरूम के बल्ब होल्डर में एक कैमरा लगा हुआ पाया.

छात्रा ने पुलिस को दी सूचना

छात्रा की यह देख होश उड़ गए. उसने पीसीआर कॉल करके पुलिस को सूचित किया. एसआई राकेश तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की, जिसमें उसके बेडरूम के बल्ब होल्डर में एक और कैमरा लगा हुआ मिला. पीड़ित लड़की ने बताया कि वह जब कभी कहीं जाती तो अपने घर की चाबियां मकान मालिक के बेटे करण को सौंपती थी, जो उसी इमारत की एक अलग मंजिल पर रहता है, जिस पर वह आंख मूंदकर भरोसा करती थी. छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी करण को हिरासत में ले लिया.

मकान मालिक के बेटे ने लगाए थे कैमरे

पुलिस पूछताछ के दौरान, करण ने स्वीकार किया कि तीन महीने पहले, जब लड़की उत्तर प्रदेश में अपने गृहनगर के लिए रवाना हुई थी, तो उसने अपने घर की चाबियां उसे सौंप दी थीं. मौके का फायदा उठाकर करण ने इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में आमतौर पर उपलब्ध तीन जासूसी कैमरे खरीदे. उसने एक कैमरा लड़की के बेडरूम में और एक उसके बाथरूम में लगाया. चूंकि इन कैमरों को ऑनलाइन संचालित नहीं किया जा सकता था और वीडियो स्टोर करने के लिए मेमोरी कार्ड का उपयोग किया जाता था.

लैपटॉप में करता था डाटा सेव

आरोपी बिजली के तार और पंखे की मरम्मत के बहाने लगातार लड़की से कमरे की चाबियां मांगता था, ताकि वह मेमोरी कार्ड से रिकॉर्ड किए गए वीडियो को अपने लैपटॉप में ट्रांसफर कर सके. जांच के दौरान, करण के कब्जे से एक और जासूसी कैमरा बरामद किया गया, साथ ही रिकॉर्ड किए गए वीडियो को इकट्ठा करने के लिए इस्तेमाल किए गए दो लैपटॉप भी पुलिस को मिले. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर यू/एस 77 बीएनएस के तहत पीएस शकरपुर में एक मामला दर्ज किया है. आरोपी करण से पूछताछ की जा रही है.

Related Articles

Back to top button