ब्रेकिंग
ABVP Chhatra Garjana Rally Ranchi: संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों के विरोध में एबीवीपी का छात्र गर्जना ... झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं के समर्थन में रांची में निकली विशाल रैली, बंधु तिर्की ने की अगुवाई Deoghar BJP Press Conference Raghubar Das: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का बड़ा हमला, कांग्... IDBI Bank Privatization Protest Ranchi: आईडीबीआई बैंक के निजीकरण और हिस्सेदारी बेचने के खिलाफ रांची ... Jharkhand Weather Forecast Today: झारखंड में अगले दो दिनों तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और... Jalalabad Land Fraud Case FIR: जलालाबाद में राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ और जमीन के मालिकाना हक में फर... परमानंद-दीनानगर रोड पर हुआ भीषण सड़क हादसा, पैदल जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने कुचला जिला चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, धन-बल और अवैध गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर Ludhiana Thar Firing Case Twist: थार पर फायरिंग के बाद प्रेमिका ने निगला जहर, अस्पताल में दर्दनाक मौ... फाजिल्का में 31 दिसंबर 2026 तक धारा 163 लागू, चाइना डोर और सरकारी इमारतों पर चढ़ने पर पूर्ण प्रतिबंध
हरियाणा

राहुल MSP का फुलफॉर्म जानते हैं? खरीफ और रबी की फसल कौन सी है… हरियाणा में अमित शाह का बड़ा हमला

हरियाणा के रेवाड़ी में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर कांग्रेस और सांसद राहुल गांधी पर जमकर बरसे. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के अग्निवीर को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, जम्मू-कश्मीर सुरक्षित है, तो इसमें हरियाणा के जवानों का बलिदान, वीरता और शौर्य शामिल है.

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में जब कांग्रेस की सरकार थी तब कट, कमीशन और करप्शन का जोर था. डीलर, दलाल और दामादों का राज चलता था. बीजेपी सरकार में न डीलर बचे न ही दलाल बचे, दामाद का तो सवाल ही नहीं है.

एमएसपी पर झूठ बोलना बंद करे कांग्रेस

उन्होंने राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि राहुल को किसी ने कह दिया कि MSP बोलने से वोट मिल जाएंगे, क्या राहुल MSP का फुलफॉर्म जानते हैं? खरीफ और रबी की फसल कौन सी है, क्या उनको मालूम है? उन्होंने कहा कि पूरे देशभर में कांग्रेस की जो सरकारें चल रही हैं, वे MSP के नाम पर किसानों से झूठ बोल रहे हैं. हरियाणा की भाजपा सरकार किसानों से 24 फसलें MSP पर खरीद रही है. हरियाणा में कांग्रेस के नेता एक बार बता दें कि देश में आपकी कौन सी सरकार MSP पर 24 फसल खरीदती है?

अमेरिका में आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं

अमित शाह ने विदेशी धरती पर दिये गये बयानों को लेकर भी राहुल गांधी को घेरा. उन्होंने कहा कि राहुल विदेश जाकर कहते हैं कि हम ST-SC-OBC समुदाय का आरक्षण समाप्त कर देंगे. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वो हम पर आरोप लगाते थे कि हम आरक्षण समाप्त करने वाले हैं लेकिन अब ​अमेरिका जाकर खुद अंग्रेजी में बोलकर आए कि आरक्षण समाप्त कर देंगे.

कांग्रेस ने वन रैंक-वन पेंशन पर गुमराह किया

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में चुनाव प्रचार की शुरुआत हरियाणा से की थी तभी उन्होंने वादा किया था कि हम सेना के जवानों की वन रैंक-वन पेंशन की मांग को पूरा करेंगे. 40 सालों से हमारे सेना के जवान इस मांग कर रहे थे.

अमित शाह ने कहा कि 40 सालों तक कांग्रेस वन रैंक-वन पेंशन लागू नहीं कर पाई, अब जबकि मोदी जी को सेवा का मौका मिला है तो मोदी जी ने वन रैंक-वन पेंशन को लागू किया. इसी के साथ उन्होंने कहा कि एक महीने पहले वन रैंक-वन पेंशन का तीसरा वर्जन भी लागू कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button