ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
देश

फांसी से बचने के लिए निर्भया के गुनहगारों का एक और पैंतरा, अब चुनाव आयोग में डाली अर्जी

नई दिल्ली: फांसी से बचने के लिए निर्भया के गुनहगार हर हथकंडा अपना रहे हैं। अब दोषी विनय शर्मा ने एक और दाव चला है। उसके वकील ए.पी. सिंह ने चुनाव आयोग में अर्जी दाखिल की है कि जब दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने 29 जनवरी को राष्ट्रपति के पास विनय की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश की थी तब वह न तो मंत्री थे और न ही विधायक। वकील ने कहा कि सत्येंद्र जैन ने 30 जनवरी को अपने साइन व्हाट्सएप के जरिए भेजे। अर्जी में कहा गया है कि ऐसे में दया याचिका खारिज करना गैर-कानूनी और असंवैधानिक है क्योंकि उस समय दिल्ली में चुनाव के लिए आदर्श चुनाव संहिता चल रही थी।

अर्जी में चुनाव आयोग से कानूनी संज्ञान लेने की मांग की गई है। एक अन्य मामले में, अदालत ने विनय शर्मा की याचिका पर वीरवार को तिहाड़ जेल के अधिकारियों से जवाब मांगा जिसमें उसने अपनी मानसिक बीमारी शिजोफ्रेनिया और सिर तथा हाथ की चोट के बेहतर उपचार का आग्रह किया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शनिवार को दोषी की याचिका पर अपना जवाब प्रस्तुत करें। जेल अधिकारियों के अनुसार विनय ने जेल की अपनी कोठरी में दीवार पर सिर मारकर खुद को घायल कर लिया। यह घटना जेल नंबर 3 में रविवार को दोपहर बाद हुई। इसमें उसे मामूली चोट आई और जेल के भीतर उसका इलाज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button