ब्रेकिंग
Narsinghpur Accident: नरसिंहपुर में मजदूरों पर गिरा भारी-भरकम DDS टैंक; दो की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री ... शिवपुरी न्यूज़: 'न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी', बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी ... Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक ... Lokayukta Raid: 80 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए तीन बाबू; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा ह... Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई म... MP Cabinet Meeting Today: एमपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज; किसानों को बोनस देने की तैयारी, इन प्रस्तावो... Nitesh Rane Relief: नितेश राणे को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जेल की सजा पर लगाई रोक Moradabad News: मासूम बच्ची के कत्ल मामले में कातिल को उम्रकैद; अफेयर और बदले की खूनी दास्तां का कोर... Rahul Gandhi on Election Results: असम-बंगाल में हार के बाद भड़के राहुल गांधी; बोले- 'चुनाव और संस्था... IPL 2026 Playoff Scenarios: क्या मुंबई इंडियंस अभी भी पहुंच सकती है प्लेऑफ में? जानिए बाकी 4 मैचों क...
मध्यप्रदेश

काठमांडू में रवाना होते ही यात्री बोले-नमस्कार सर… नेपाल से निकालने पर प्रशासनिक विभाग को बहुत-बहुत धन्यवाद

जबलपुर। हम सभी लोग सुबह 7:00 के आसपास हम सभी लोग सोनाली बॉर्डर के लिए निकल गए हैं हम भारत सरकार मध्य प्रदेश सरकार और मध्य प्रदेश प्रशासन विभाग और हमारे डिंडोरी और जबलपुर , रीवा जिले की प्रशासनिक विभाग को हम बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं उनका अभिनंदन करना चाहते हैं उन्होंने हमारे इस संकट की घड़ी में सहायता किए हैं और हम लोगों को नेपाल से सुरक्षित हम लोगों का ग्रह ग्राम पहुंचने की व्यवस्था की है बहुत-बहुत धन्यवाद।

काबरे नामक जगह पर फंस गए

काठमांडू में बारिश और जमीन धंसने के बाद जबलपुर के असि. प्रोफेसर के पद पर पदस्थ डा. राकेश बरहैया और अपनी पत्नी, बच्चे और माता-पिता के साथ काबरे नामक जगह पर फंस गए थे। सोमवार को डा. बरहैया ने वॉइस मैसेज कर जबलपुर वेटरनरी कालेज के डीन डा. आरके शर्मा को बताया कि वे काठमांडू के पास काबरे नामक जगह में फंसे रहे। भीषण बाढ़ में दोनों तरफ की सड़क और पुलिया बह गई हैं। न तो स्थानीय प्रशासन उनकी मदद कर रहा है और न ही भारतीय एम्बेसी से अब तक उन्हें कोई मदद मिली है।

शहर से बाहर होने की वजह से संपर्क नहीं हो सका

डीन ने तत्काल इसकी जानकारी जबलपुर पुलिस अधीक्षक को दी, लेकिन उनके शहर से बाहर होने की वजह से संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में उन्होंने सीधे सीएम हाउस में वेटरनरी कालेज के पदस्थ प्रोफेसर से संपर्क किया और उन्हें घटना की पूरी जानकार वाटसएप पर दी। सीएम हाउस में इसकी खबर लगते ही तत्काल इसकी सूचना नेपाल स्थित भारतीय दूतावास को दी, जिसके बाद हैलीकाप्टर के जरिए काठमांडू के सुरक्षित उन्हें निकाला गया। वे बुधवार को बस से रवाना होकर भारत की सीमा तक आएंगे, जहां से यूपी सरकार की मदद से उन्हें मध्यप्रदेश लाया जाएगा।

सभी सुरक्षित हैं लोग

जिला प्रशासन के मुताबिक जबलपुर के साथ रीवा और डिंडोरी के लोग भी काठमांडू में फंसे हैं। डिंडोरी के एक परिवार ने भी इस घटना की सूचना डिंडौरी जिला प्रशासन को दी, जिसक बाद प्रशासन हरकत में आया और राहत तथा बचाव का कार्य शुरू किया । इस दौरान नेपाल के भारतीय दूतावास से सम्पर्क कर सभी की सुरक्षित वापसी की कवायद जबलपुर जिला प्रशासन ने शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button