ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
छत्तीसगढ़

जंगली जानवरों के आतंक के बीच तेंदुए को देखने के लिए रात को घरों से बाहर घूम रहे लोग, वन विभाग की बढ़ी चिंता

कांकेर: कांकेर जिले में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। भालू और तेंदुआ लगातार रिहायसी इलाको में पहुंच कर हिंसक होते जा रहे हैं। तेंदुआ आदमखोर बनता जा रहा है जो कि वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। रिहायसी इलाको में पहुंच लोगों पर हमले कर रहा है। बीते कुछ दिनों में बच्चों सहित अन्य पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। वहीं जिला मुख्यालय से सटे ग्राम डुमाली में एक साथ 5 तेंदुए नजर आने के बाद विभाग अलर्ट मोड़ पर है। एक ओर जहां आसपास के ग्रामीण दहशत में है तो वही शहर के कुछ लोग रात के वक्त तेंदुआ देखने इस इलाके में घूमकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

लोगों की यह लापरवाही किसी बड़ी घटना का कारण ना बन जाए इसलिए विभाग रात के वक्त उक्त पहाड़ी व आसपास के ग्रामीण इलाके में गश्त कर रही है। मार्ग से गुजरने वाले लोगों को समझाइश दी जा रही है। ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो।

विभाग के कर्मचारी सहित खुद डीएफओ आलोक बाजपेयी भी इलाके में गश्त कर टीम का मनोबल बढ़ते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। मार्ग सहित आसपास के इलाके में सूचना बोर्ड भी लगाए गए है, ताकि लोग इस रास्ते से रात के वक्त या अन्य समय में गुजरते वक्त सावधानी बरतें।

Related Articles

Back to top button