ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
मध्यप्रदेश

ओ स्त्री कल आना… ऐतिहासिक धरोहर को किया भूतिया बिल्डिंग में तब्दील…उठे सवाल

इंदौर : इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज की पुरातात्विक बिल्डिंग किंग एडवर्ड हॉल में हाल ही में एक हेलोवीन पार्टी आयोजन किया गया था। इस पार्टी के बिल्डिंग को भूतिया रूप देने के चक्कर में दीवारों पर कई स्लोगन लिखे गए और दीवारें खराब कर दी गई। ऐसे में ऐतिहासिक बिल्डिंग की ऐतिहासिकता को नजरअंदाज किया गया। जिसके बाद अब मामला गर्मा गया है। आयोजकों को अनुमति क्यों दी गई इस बात पर एक सवाल उठ रहे हैं, वहीं एमजीएम के डीन ने पूरे ही मामले में पल्ला झाड़ लिया है।

दरअसल, हेलोवीन पार्टी के लिए आयोजकों ने बिल्डिंग की ऐतिहासिकता को नजरअंदाज करते हुए इसे भूतिया स्वरूप देने का प्रयास किया। पार्टी के दौरान, दीवारों पर कई स्लोगन लिखे गए, जैसे “ओ स्त्री कल आना” और “I quit”। इस प्रकार के स्लोगन ने पार्टी के माहौल को और भी भयानक बना दिया।

पार्टी में विशेष ध्यान आकर्षित करने के लिए हड्डियों के ढांचे का इस्तेमाल किया गया और खून से रंगने के लिए लाल रंग का प्रयोग किया गया। इससे बिल्डिंग तो भूतिया हो गई और लोगों के लिए डराने वाला माहौल भी बना लेकिन पुरातात्विक इमारत की गरिमा को इससे बहुत ठेस पहुंची।

Related Articles

Back to top button