ब्रेकिंग
Deoghar Crime News: जसीडीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ भागलपुर का तस्कर ग... Giridih Revenue Camp: गिरिडीह में 9 जून से विशेष राजस्व शिविर; अब पंचायत स्तर पर सुलझेंगे जमीन विवाद Godda Netball News: पुडुचेरी में नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का चयन; गोड्डा में लगा समर कैंप Bilaspur Crime News: बिलासपुर में दरिंदगी; तोरवा और सिरगिट्टी में नाबालिगों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्... MCB News: चिरमिरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई; घर में अवैध शराब बेच रहे युवक को 49 लीटर महुआ शराब के साथ द... Korba Crime News: बोलेरो से कुचलने का प्रयास और कनपटी पर तानी पिस्तौल; कोरबा में एएसआई के बेटे समेत ... Women Bikers in Chhattisgarh: रायपुर से बारनवापारा तक महिला बाइकर्स की ऐतिहासिक राइड; सड़क सुरक्षा का... Dhamtari Crime News: गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी चोट; 44 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गि... MCB Political News: मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में विकास कार्यों को लेकर संग्राम; कांग्रेस ने लगाया भेदभा... Balod PDS Rice Quality: विधायक संगीता सिन्हा ने PDS चावल की गुणवत्ता पर उठाए सवाल; कहा- 'अखाद्य है स...
देश

आगरा: डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत करेंगे CM योगी, ताजमहल में नहीं करेंगे प्रवेश

आगरा: ताजमहल दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। जिसे देखने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ सोमवार को आगरा पहुंच रहे हैं। जिनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ ट्रम्प के साथ ताजमहल का दीदार नहीं करेंगे। करीब दो घंटे ताजमहल में गुजारने के बाद वापसी के वक्त एक बार फिर सीएम योगी उन्हें विदा करेंगे।

जानिए क्या है वजह?
दरअसल ट्रम्प का दौरा बेहद निजी है। वे सिर्फ घुमने के लिए आ रहे हैं। लिहाजा जो उनका कार्यक्रम तय किया गया है उसके तहत वे जहां भी जाएंगे वहां के मुख्यमंत्री उनका स्वागत करेंगे, लेकिन उनके साथ प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। लिहाजा ट्रम्प जब तक ताजमहल में रहेंगे उन्हें पूरी निजता दी जाएगी।

परंपरा के अनुरूप चांदी की चाबी भेंट करेंगे आगरा मेयर
डोनाल्ड ट्रंप को यहां आने पर मेयर परंपरा के अनुरूप उन्हें चांदी की चाबी भेंट करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी के लिए भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा गया है और इसी दौरान परंपरा के अनुरूप आगरा के मेयर नवीन जैन ट्रंप को एक चांदी की चाबी भेंट करेंगे। ट्रंप के ताज दीदार के दौरान लोगों का आवाजाही बंद रहेगी ट्रंप की यात्रा के दौरान लोगों की वहां आवाजाही बंद रहेगी और ट्रंप के दौरे के दौरान रेलवे का परिचालन भी प्रभावित होगा. पुरातत्व विभाग ने बयान जारी कर बताया कि ताजमहल सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक खुलेगा और इसके बाद उसे बंद कर दिया जायेगा तथा उसकी दोनों टिकट खिड़कियां भी बंद रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button