ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
मनोरंजन

‘मेंटलहुड’ के साथ डिजिटल डेब्यू करने को तैयार हैं करिश्मा कपूर

नई दिल्ली।  करिश्मा कपूर अब फ़िल्मों के बाद डिजिटल वर्ल्ड की ओर रुख़ कर रही हैं। वह, जी-5 और ऑल्ट बालाजी के वेब सीरीज़ ‘मेंटलहुड’ के जरिए इस दुनिया की ओर कदम रख रही हैं। इसमें वह एक मां का किरदार निभा रही हैं, जिसके सामने आज की दुनिया से कदम मिलाकर कर चलने का चैलेंज है।  वहीं, इस वेब सीरीज़ में करिश्मा कपूर के साथ डीनो मोरिया, संजय सूरी और श्रुति सेठ भी नजर आएंगी।

‘मेंटलहुड’  वेब सीरीज़ की टीज़र भी जारी कर दिया गया है। फिलहाल यह इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर इसको 1 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। इसमें दिखा गया है कि मां और बच्चे के बीच की कहानी दिखाई गई है। अलग-अलग परिवार है और उनमें बच्चों को हैंडल करने की जद्दोजहत है। किसी के सामने होमवर्क कराने की दिक्कत है, तो किसी के सामने भाई-बहनों को लड़ने से रोकना है। कुल मिलाकर इसको लेकर मदर्स क्रेजी हो जाती हैं।

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने बतौर महिला कपूर खानदान की शानदार एक्टर बनी। उन्होंने 90 के दशक में अपने एक्टिंग का जलवा दिखाया। उस दौर में वह अपने फ़िल्म करियर के शिखर पर पहुंची। करिश्मा ने साल 1991 में फिल्म ‘प्रेम कैदी’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।  इसके बाद उन्होंने उस समय सफ़ल एक्टर्स के साथ कई फ़िल्में की। अनाड़ी (1993), अंदाज अपना अपना (1994), राज हिंदुस्तानी (1996), दिल तो पागल है (1997), बीबी नंबर वन (1999), हम साथ-साथ हैं (1999) और फ़िजा (2000) उनकी वे फ़िल्में हैं, जिन्होंने उन्हें अलग पहचान दी। अब देखना है कि वेब सीरीज़ की दुनिया में वह दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती हैं?

करिश्मा पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जो डिजिटल वर्ल्ड की ओर कदम बढ़ा रही हो। काजोल भी ‘त्रिभंगा’ नाम की वेब सीरीज़ से ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। वहीं, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और रिचा चड्ढा जैसी एक्ट्रेस पहले से ही सक्रिय हैं। अब देखना है कि करिश्मा कितना प्रभाव छोड़ती हैं? करिश्मा की वेब सीरीज़ 11 मार्च को रिलीज़ होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button