ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
मध्यप्रदेश

नर तेंदुए शावक ‘वीर’ की मौत, पिछले साल इलाज के लिए लाया गया था भोपाल

भोपाल : छिंडवाड़ा वन मंडल से वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में रेस्क्यू करके लाए गए नर तेंदुआ शावक वीर की मौत हो गई। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए 6 फरवरी 2023 में वन विहार लाया गया था। वन विहार के संचालक ने बताया कि 3 माह के नर तेंदुआ शावक ‘वीर’’ की गत दिवस मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि नर तेंदुआ शावक अत्यंत कमजोर और चलने-फिरने में असमर्थ था। उसका पिछला हिस्सा काम नहीं कर रहा था।

संचालक वन विहार ने बताया कि नर तेंदुआ शावक का वन्य-प्राणी चिकित्सक वन विहार डॉ. अतुल गुप्ता द्वारा विशेषज्ञों से परामर्श लेकर सतत उपचार किया गया। इसके बाद भी उसके आंतरिक अंगों में कमजोरी के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ था तथा उसमें अपेक्षित सुधार भी परिलक्षित नहीं हो रहा था। उन्होंने बताया कि मृत नर तेंदुआ शावक का पोस्टमार्टम वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के वन्य-प्राणी चिकित्सक दल डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. हमजा नदीम और वाइल्ड लाइफ एसओएस वन विहार के वन्य-प्राणी चिकित्सक डॉ. रजत कुलकर्णी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मृत शावक के सेम्पल एकत्रित कर परीक्षण के लिये स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक हेल्थ जबलपुर एवं डीआई लैब भोपाल भोपाल में भेजे गये हैं। पोस्टमार्टम के बाद मृत नर तेंदुआ शावक का नियमानुसार वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वरिष्ठ अधिकारियों एवं उपस्थित कर्मचारियों के समक्ष दाह संस्कार किया गया।

Related Articles

Back to top button