ब्रेकिंग
संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर पूर्व जजों की चिंता: खुला पत्र जारी कर चुनाव आयोग और SIR का किय... Machanpally School News: पांचवीं कक्षा की परीक्षा का एक जवाब, जिसे पढ़कर हर कोई हो गया भावुक Seraikela News: सरायकेला के स्कूल में चोरों का धावा, मिड-डे मील का चावल, गैस सिलेंडर और बर्तन चोरी Rajasthan Ganja Cultivation: उदयपुर के नयावास में एनसीबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय... Kerala Crime News: महिला सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पर नाबालिग लड़के के यौन उत्पीड़न का आरोप, पॉक्सो एक्... Meerut News: शादी के महज 12 घंटे बाद दूल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आम के बाग में पेड़ से ल... Albendazole Tablet Side Effects: पेट के कीड़े की दवा खाते ही बेहोश हुए स्कूली बच्चे, उमरिया में मचा ... दिल्ली में जुलाई के CJP प्रदर्शन और हिंसा की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले: BNS के तहत दर्ज मामलों ... Shravasti News: श्रावस्ती में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, पोल लगाते समय करंट आने से दो ग्रामीणों क... Delhi Protest News: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली में हंगामा, राहुल गांधी के खिलाफ नारे...
महाराष्ट्र

INDIA के लिए प्रचार लेकिन कांग्रेस से दूरी…महाराष्ट्र और झारखंड के लिए क्या है केजरीवाल का प्लान?

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल महाराष्ट्र और झारखंड में सहयोगी पार्टियों के लिए प्रचार करेंगे. सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के लिए प्रचार करेंगे. विशेष तौर पर केजरीवाल उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी के लिए प्रचार करेंगे. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वो कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करेंगे?

सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल झारखंड में भी प्रचार करेंगे लेकिन झामूमो के लिए लेकिन कांग्रेस के लिए करेंगे या नहीं, ये फिलहाल साफ नहीं है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है क्या हरियाणा चुनाव के बाद से केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी से पूरी तरह दूरी बना ली है क्योंकि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. दोनों के बीच साथ चुनाव लड़ने को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी.

चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. उसे 37 सीटों पर जीत हासिल हुई. वहीं आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त हो गई है. आम आदमी पार्टी को हरियाणा में एक भी सीट पर जीत नसीब नहीं हुई. उधर, दिल्ली में भी दोनों दलों के अलग-अलग चुनाव लड़ने की बात पहले से ही साफ हो चुकी है. दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.

Related Articles

Back to top button