ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

बालाकोट हमले पर बोले शरद पवार- पाक में नहीं कश्मीर में किया गया था अटैक

मुंबईः राकांपा प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘घर में घुसकर मारने’ वाली टिप्पणी की रविवार को आलोचना करते हुए कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ कश्मीर में कार्रवाई हुई थी, न कि यह कार्रवाई पाकिस्तान में हुई थी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संप्रदायवाद ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राजनीतिक रूप से लाभ पहुंचाया है।

उन्होंने अगाह करते हुए कहा कि किसी एक समुदाय का किसी दूसरे समुदाय के खिलाफ होना देश के सामाजिक सौहार्द के लिए खतरनाक है। लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, ‘‘ हम आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारेंगे।”
मोदी की यह टिप्पणी भारतीय वायुसेना द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के शिविर पर पाकिस्तान के बालाकोट में की गई कार्रवाई के बाद आई थी। भारत ने यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद की थी। पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।

पवार अपने कार्यालय से फेसबुक लाइव चैट के जरिए जनता से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘ यह हमला पाकिस्तान में नहीं हुआ था, बल्कि कश्मीर में हुआ था और कश्मीर भारत का हिस्सा है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button