ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
उत्तरप्रदेश

न कंपनी मिली, न जॉब…लाखों गंवाए; मुंबई में भटकता रहा UP का युवक, साइबर ठगी की कहानी

साइबर अपराधी अब ठगी के तरह-तरह के पैंतरे अपना रहे हैं. इनके झांसे में आकर लोग अपनी जमा पूंजी गंवाते जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के युवक को भी साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया. ठगों ने नौकरी देने के नाम पर झांसे में लेकर युवक से 200000 रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए. साथ ही उसे मुंबई बुलाया. जब युवक मुंबई पहुंचा तो उनके बताए पते पर कोई नहीं मिला. अब इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

सदर कोतवाली इलाके के झुन्नू लाल चौराहा के रहने वाले दिलीप गुप्ता बेरोजगार हैं. वह घर पर ही रहते हैं. इसी दौरान उन्हें फेसबुक पर शिपिंग कंपनी में जॉब का एक एड दिखा, जिस पर दिए हुए मोबाइल नंबर पर उन्होंने संपर्क किया. इस दौरान नौकरी के नाम पर पहले 140000 रुपये की डिमांड की गई, जिसे उन्होंने भेज दिया. फिर उन्होंने 77500 रुपये भेजे. फिर साइबर ठगों ने मेडिकल के नाम पर उन्हें मुंबई बुलाया.

मुंबई में भटकते रहे

इसके बाद 9 जून को दिलीप गुप्ता मुंबई पहुंचे. जब उन्होंने वहां पहुंचकर उस मोबाइल नंबर पर बात की तो उन्हें सीएनसी एसटी रोड मुंबई बुलाया गया. बताया गया कि वीजा जहाज में ही मिल जाएगा. लेकिन जब दिलीप बताए हुए स्थान पर पहुंचे तो मोबाइल से बात करने वाला वहां पर नहीं मिला. वे मुंबई में भटकते रहे. तब उन्हें लगा कि वह कहीं ना कहीं ठगी के शिकार हो गए हैं.

‘पैसा लौटाने के नाम पर टालमटोल करता रहा’

इसके बाद दिलीप वापस गाजीपुर आए और लगातार उस नंबर पर फोन करने का प्रयास करते रहे. तब एक सप्ताह बाद उस नंबर पर बात हुई और उस युवक ने कहीं भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने की बात कही. साथ ही पैसा भी वापस करने की बात कही. लेकिन, पैसा लौटाने के नाम पर लगातार टालमटोल करता रहा.

पुलिस में की शिकायत

इसके बाद दिलीप गुप्ता की भांजी ने 9 जुलाई और 25 जुलाई को कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया. लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद उसने पुलिस महानिदेशक वाराणसी के कार्यालय में अपना शिकायत पत्र दिया. इसके बाद उस शिकायत पर सदर कोतवाली में 27 अक्टूबर को धारा 419, 420 और 66 डी के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ.

Related Articles

Back to top button