ब्रेकिंग
बरेली: पत्नी और प्रेमी ने पति को पीटा, खौलता तेल डालकर पैर झुलसाया जयपुर में दर्दनाक हादसा: कार में सोए रेजिडेंट डॉक्टर की दम घुटने से मौत पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का बड़ा खुलासा; कॉलेज संचालक समेत 4 गिरफ्तार, परीक्षा केंद्र निरस्त कानपुर-इंदौर जू के बीच होगा अनोखा एनिमल एक्सचेंज: हिप्पो सतीश इंदौर का मेहमान बनेगा, शेरनी वीरा आएगी... बिजनौर हत्याकांड: बहू से प्रेम प्रसंग के शक में ससुर ने की युवक की चाकू गोदकर हत्या जम्मू-कश्मीर: कठुआ में बड़ा आतंकी मददगार गिरफ्तार, 20 साल से ISI के इशारे पर कर रहा था काम अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, दर्शन करने जा रहे नेताओं को रो... अहमदाबाद: टीचर के जोरदार थप्पड़ से 10वीं के छात्र का कान का पर्दा फटा, स्कूल में हंगामा केतन अग्रवाल हत्याकांड: मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस Ram Mandir Donation Scam: चंपत राय ने पुलिस पूछताछ में क्या कहा? चढ़ावा चोरी मामले में दी सफाई
मध्यप्रदेश

सिवनी में दो बाइकों में भिड़ंत पांच लोग गंभीर घायल, बिनोरी घाट के पास हुई घटना

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आदिवासी बाहुल्य विकासखंड घंसौर के अंतर्गत बिनोरी घाट पर मंगलवार की देर रात को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं दो की हालत गंभीर है जिनको जबलपुर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन लोग सवार थे और दूसरी बाइक पर दो लोग थे बिनोरी घाट के पास दोनों बाइक टकरा गईं।

 मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इस मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ,यहां पर डॉक्टरों ने दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। घंसौर थाना पुलिस का कहना है कि इस हादसे में घायल लोगों में धर्मेंद्र, धनराज ,देवी सिंह ,गोविंद और नीलेश शामिल हैं। दुर्घटना के कारण का अभी पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button