ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

ठेकेदार की लापरवाही से दीवाली पर उजड़ गया मजदूर का परिवार, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरे बाइक सवार, 1 की मौत

धार। मध्य प्रदेश के धरमपुरी थाना अंतर्गत ग्राम सुराणी के पास बीती रात निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में बाइक सवार तीन युवक गिर गए, जिसमें एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए।

घटना तब हुई जब तीनों धामनोद पलाश चौराहे से खोड़ी मोवड़ी उमरबन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन पुल के आसपास किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था या चेतावनी संकेत न होने के कारण यह दुर्घटना हुई।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई और 108 एंबुलेंस तथा 100 डायल मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत धरमपुरी के सरकारी अस्पताल पहुंचा गया। वहीं धरमपुरी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

  • मृतक: सूरज पिता राजू। उम्र 22 वर्ष निवासी खली मोवड़ी उमरबन।
  • घायल: राहुल पिता गलसिंह उम्र 20 वर्ष, खोड़ी मोवड़ी निवासी उमरबन।
  • घायल: गलसिंह पिता सुखराम, खोड़ी मोवड़ी, निवासी उमरबन।

उज्जैन से बस से आए थे, गांव से पिता लेने आया था

जानकारी के मुताबिक, सूरज और राहुल उज्जैन में मजदूरी करते हैं। दोनों दीवाली मनाने के लिए गांव लौट रहे थे। पहले बसे से उज्जैन से धार का सफर तय किया। इसके बाद राहुल के पिता गल सिंह बाइक लेकर आए और तीनों सवार होकर गांव जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।

एंबुलेंस और पुलिस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया। ठेकेदार की लापरवाही के खिलाफ लोगों में गुस्सा है।

बुधवार की भी हुई थी दुर्घटना, मासूम की हो गई थी मौत

क्षेत्र में बुधवार को भी सड़क दुर्घटना हुई थी। तब लेबड़-नयागांव फोरलेन पर ग्राम घटगारा से कुछ दूर स्थित निजी स्कूल के पास तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक ने दो बाइक को टक्कर मार दी। इसमें चार वर्षीय मासूम बालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।

मृतक बच्चे का नाम ठाकुर पुत्र रामेश्वर मोगिया निवासी कल्याणपुरा बताया गया है। वह अपने पिता व मां सीमाबाई के साथ बाइक से जा रहा था। ये लोग ग्राम बोराली में अपनी रिश्तेदारी में महिला की मौत होने पर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

Related Articles

Back to top button