ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख, कांग्रेस-सपा गठबंधन पर लहराए काले बादल

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी और इंडिया समेत कांग्रेस गठबंधन टूटने के कगार पर है. पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को उपचुनावों में समर्थन दिया और बदले में कांग्रेस चाहती थी कि सपा महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ खड़ी रहे. मगर महाराष्ट्र में सपा के सबसे बड़े चेहरे अबू आसिम आजमी लगातार अखिलेश यादव पर दबाव बना रहे हैं.

अबू आसिम ने अखिलेश पर महाराज की तकरीबन एक दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ने का दबाव बनाए रखे. इस दौरान अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र का न सिर्फ दौरा किया बल्कि गठबंधन से पहले ही चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी. साथ ही अखिलेश यादव ने इंडिया और कांग्रेस गठबंधन से महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के लिए 12 सीटों की मांग भी कर दी लेकिन इसके उलट महाराष्ट्र में कांग्रेस सपा के दबाव में नहीं आई. इस बीच सपा अब तक महाराष्ट्र की 9 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है.

4 नवंबर नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख

इसमें से ज्यादातर उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय से आते हैं. समाजवादी पार्टी इस बात को बखूबी समझती है कि अगर कांग्रेस उससे गठबंधन नहीं करती है और समाजवादी पार्टी चुनावी मैदान में महाराष्ट्र में उतरती है तो इसमें सीधे सीधे नुकसान कांग्रेस का होना है. ऐसे में आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है. कांग्रेस आलाकमान समाजवादी पार्टी मुखिया के संपर्क में है.

बात नहीं बनी तो कांग्रेस को हो सकता है नुकसान

कांग्रेस ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं. समाजवादी पार्टी अपने दो सिटिंग विधायकों को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर उम्मीदवारों को नाम वापस लेने के लिए कहे लेकिन ना तो इस संबंध में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और न ही अबू आसिम आजमी अब तक अपने पत्ते खोले हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि अगर नामांकन वापस लेने की आज आखिरी तारीख को समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम वापस नहीं लेती है तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है.

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को चुनाव है. इसके तीन दिन बाद यानी 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button