ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...
विदेश

जिस मिट्टी का रंग हो गया लाल, वहां जहाज में भर-भरकर क्या भेज रहा सऊदी?

लेबनान में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच जंग जारी है. इस बीच सऊदी अरब की ओर से विमानों में भर-भरकर मदद भेजी जा रही है. दरअसल सऊदी अरब की ओर से दुनियाभर को मानवीय सहायता मुहैया कराने वाली KS रिलीफ एजेंसी ने लेबनान के लिए राहत सामग्री भेजी है. एजेंसी ने लेबनान के अलावा अफगानिस्तान और मोरक्को के लोगों को भी मेडिकल सहायता दी है.

लेबनान में इजराइली हमलों के बीच सऊदी अरब की सहायता एजेंसी KS रिलीफ लेबनान को मदद पहुंचाने के अपने प्रयासों को तेज कर दिया है. राजधानी रियाद से लेबनान भेजा गया 18वां सहायता विमान रविवार को बेरूत-राफिक हरीरी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा. इसमें फूड, शेल्टर और मेडिकल सप्लाई था.

13 अक्टूबर से मदद भेज रहा सऊदी अरब

इस राहत सामग्री का इस्तेमाल इजराइली हवाई हमलों से विस्थापित लोगों की मदद के लिए किया जाएगा. सऊदी किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के दिशा-निर्देशों के बाद 13 अक्टूबर को पहला विमान मदद लेकर लेबनान पहुंचा था. सऊदी की स्टेट न्यूज एजेंसी के मुताबिक पहले विमान में मेडिकल और फूड सप्लाई भेजी गई थी. रियाद के किंग खालिद एयरपोर्ट से बेरूत पहुंचे विमान में 40 टन फूड, मेडिकल सप्लाई और रिलीफ मटेरियल भेजा गया था.

फ्रांस और कनाडा भी कर रहे लेबनान की मदद

इसके बाद दूसरा विमान 14 अक्टूबर को 30 टन राहत सामग्री लेकर पहुंचा था. KS रिलीफ एजेंसी के मुखिया डॉ. अब्दुल्लाह बिन अब्दुलअजीज अल-राबिआह के मुताबिक किंगडम दुनियाभर में जरूरतमंदों की मदद कर रहा है, लेबनान को भेजी गई यह मदद भी उसका हिस्सा है. सऊदी के अलावा UAE, तुर्किए, इराक, मिस्र, जॉर्डन, कनाडा, रोमानिया और फ्रांस जैसे देश भी लेबनान को सहायता भेज रहे हैं.

इजराइली हमले से लाखों लोग विस्थापित

इजराइल और हिजबुल्लाह की अदावत दशकों पुरानी है. पिछले साल जब हमास के हमले के जवाब में इजराइल ने गाजा में आक्रमण शुरू किया तो हिजबुल्लाह भी फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इजराइल पर अटैक करने लगा.

करीब एक साल से जारी संघर्ष सितंबर में अचानक तेज हो गया जब इजराइल ने लेबनान में घुसकर बमबारी शुरू कर दी. इन हमलों में इजराइल ने जहां अपने सबसे बड़े दुश्मनों में से एक नसरल्लाह को मार गिराया तो वहीं उसके उत्तराधिकारी हाशिम सफीद्दीन का भी सफाया कर दिया. अब तक इजराइली हमलों में मरने वालों की संख्या करीब 3 हजार पहुंच गई है. वहीं 12 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं, इजराइल की भारी बमबारी के कारण इन विस्थापितों को आश्रय स्थल और भोजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है.

Related Articles

Back to top button