ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
दिल्ली/NCR

एक्टिव गैंगस्टर, पस्त पुलिस और रंगदारी की पर्चियां… ‘गैंग्स ऑफ दिल्ली’ की डराने वाली फायरिंग

देश की राजधानी दिल्ली में चार अलग-अलग इलाकों की तस्वीरें सामने आई हैं. सभी में फायरिंग करते दिख रहे बदमाश भी अलग-अलग हैं, लेकिन इनका मकसद एक है- रंगदारी. कारोबारियों के शोरूम और घरों पर फायरिंग के बाद फेंकी गई रंगदारी की पर्चियां दिल्ली पुलिस और दूसरी जांच एजेंसियों के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं. फायरिंग और उसके बाद करोड़ों रुपए की रंगदारी के लिए फेंकी हुई धमकी भरी इन पर्चियों से कारोबारी खौफजदा हैं.

दिल्ली पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले इन ‘गैंग्स ऑफ दिल्ली’ पर नकेल कसने की लाख कोशिशें कीं, लेकिन धमकाकर पैसे वसूलने का ये सिलसिला बदस्तूर जारी है. तारीख- 4 नवंबर 2024, वक्त- दोपहर 1 से 3 बजे के बीच, जगह- अलीपुर और नागलोई… बदमाशों ने एक ही दिन में दो अलग-अलग इलाकों में कारोबारियों को टारगेट किया.

पहले बीते सोमवार दोपहर डेढ़ बजे नांगलोई इलाके में श्रीलक्ष्मी प्लाईवुड के शोरूम को टारगेट किया गया. स्कूटी पर सवार होकर तीन बदमाश शोरूम पर पहुंचे और करीब आठ राउंड फायरिंग की. हालांकि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, क्योंकि बदमाशों का मकसद था करोड़ों की रंगदारी वसूलना. फायरिंग के बाद बदमाश 10 करोड़ रुपए की रंगदारी की पर्ची फेंक कर फरार हो गए. पर्ची पर जितेंद्र गोगी गैंग का नाम लिखा हुआ था.

प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस को निशाना बनाया

ठीक डेढ़ घंटे बाद दिल्ली के ही अलीपुर इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस को निशाना बनाया गया. यहां भी बाइक पर आए बदमाशों ने फायरिंग की और बाद में कॉल कर करोड़ों की रंगदारी की मांग की गई. नांगलोई और अलीपुर में हुई फायरिंग की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक नाबालिग समेत दो शूटर्स को पकड़ लिया. बदमाशों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी गोगी गैंग के गुर्गे हैं और रंगदारी की प्लानिंग के तहत नांगलोई और अलीपुर में फायरिंग की थी.

साथ ही, इन शूटर्स ने खुलासा किया कि ये कुख्यात गैंगस्टर योगेश उर्फ ​​टुंडा और मोंटी मान के साथ-साथ उनके सहयोगी राम निवास उर्फ ​​मोगली के आदेश पर काम कर रहे थे. दरअसल, गोगी गैंग लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी गैंग है. जितेंद्र गोगी की साल 2021 में रोहिणी कोर्ट के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद इस गैंग की कमान दीपक बॉक्सर और अंकेश लाकड़ा के पास आ गई. ये दोनों ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ काम करते हैं.

बिजनेसमैन के घर पर हुई थी फायरिंग

इतना ही नहीं वर्चस्व की इस लड़ाई में लॉरेंस के दुश्मन गैंग बंबीहा के शूटर्स ने 26 अक्टूबर को दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक बिजनेसमैन के घर फायरिंग की थी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने घर के बाहर एक पर्ची भी छोड़ी थी, जिस पर कौशल चौधरी और बंबीहा गैंग का नाम लिखा था. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था.

सेकंड हैंड लग्जरी कार शोरूम पर हुई थी फायरिंग

इससे पहले भी 27 सितंबर को दिल्ली में दो वारदातें हुईं. पहली वारदात वेस्ट दिल्ली के नारायणा इलाके में शाम करीब 7.30 बजे हुई, जहां एक सेकंड हैंड लग्जरी कार शोरूम पर तीन शूटरों ने हमला किया. हमलावर शोरूम में दाखिल हुए और एक दर्जन से ज्यादा गोलियां दागकर फरार हो गए. हालांकि गनीमत ये रही कि गोली किसी को नहीं लगी.

जाते-जाते बदमाश हिमांशु भाऊ के नाम की एक पर्ची भी छोड़कर गए. बाद में पुलिस ने शूटर्स को गिरफ्तार किया. इसी तरह महिपालपुर के एक होटल पर भी हाल ही में बदमाशों ने फायरिंग कर रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी विदेश में बैठे लॉरेंस के करीबी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मांगी थी.

Related Articles

Back to top button