ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस मेडिकल कॉलेज में एक साथ 20 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में आज 20 डॉक्टरों ने एक साथ सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना यह इस्तीफा कॉलेज के डीन को सौंपा है जिसे डीन ने आगे प्रेषित कर दिया है। अब शासन जो भी निर्णय लेगी उसके हिसाब से तय होगा कि सभी डॉक्टर वापस अपनी ड्यूटी पर लौटते हैं या नहीं

दरअसल सरकार द्वारा डॉक्टरों के ड्यूटी टाइम के बाद क्लीनिक नहीं चलाने का जो निर्णय लिया गया है उसी के विरोध में 20 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। इधर एक साथ 20 डॉक्टरों के इस्तीफा देने से मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था का आलम है। मरीजों को इलाज के लिए बचे हुए डॉक्टरों के पास लंबी लाइन लगानी पड़ रही है।

मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता पवन जेठवानी ने बताया कि एक साथ 20 डॉक्टरों ने इस्तीफा डीन को सौंपा है जिसे शासन स्तर पर भेज दिया गया है। व्यवस्था को सुधारने के लिए उनके इस्तीफे पर पुनर्विचार करने के लिए बैठक आयोजित की गई है।

Related Articles

Back to top button