ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मध्यप्रदेश

बुधनी और विजयपुर विधानसभा में जीत का इतिहास रचेगी भाजपा- वीडी शर्मा

भोपाल : प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दोनों ही विधानसभा उपचुनाव जीतने का दावा किया है। मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, हम हमेशा बूथ स्तर पर काम करते रहते हैं। उपचुनाव को लेकर पूरी तैयारी, विकास और गरीब कल्याण पर जनता की मोहर लगेगी, जो अभी वातावरण दिख रहा है, उसमें बीजेपी फिर विजय अभियान का इतिहास रचेगी। जनता का आशीर्वाद मिलेगा। वीडी शर्मा ने जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील की।

कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए नेताओं को लेकर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के बयान पर वीडी शर्मा ने स्पष्ट किया कि, उनके यह व्यक्तिगत विचार है, पार्टी का इससे कुछ नहीं, दुनिया का सबसे बड़ा दल है। नीति नेतृत्व से प्रभावित होकर कोई आता है, तो उनका हम तहदिल से स्वागत करते हैं। व्यक्ति गत विचार अलग हो सकते है, मगर दूसरे दल से आए हुए लोग अब हमारी पार्टी की ताकत हैं। व्यक्तिगत मतभेद हो सकते हैं, मगर मनभेद नहीं है। पार्टी में सब परिवार के सदस्य है।

जीतू पटवारी के बयानों को लेकर कहा कि जीतू पटवारी नकारात्मक राजनीति करते हैं, यह हमेशा आरोप लगाते हैं हार का डर ऐसा है कि ये आरोप लगाते हैं। ये लोग झूठ और कपट की राजनीति करते हैं, लेकिन सच यह है कि भाजपा दोनों विधानसभा में उपचुनाव जीतने जा रही है।

Related Articles

Back to top button