ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश के मऊगंज में धार्मिक स्थल पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में पथराव, चार घायल

मऊगंज/रीवा । मऊगंज जिले के खटखरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत महादेवन मंदिर से लगी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर मंगलवार शाम विवाद हो गया। आगजनी के बाद दो पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। घटना में चार लोग घायल हो गए।

क्षेत्र में धारा 163 (पूर्व में 144) लागू

एहतियात के तौर पर मऊगंज (Mauganj) कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने क्षेत्र में धारा 163 (पूर्व में 144) लागू कर दी है। मौके पर जेसीबी मशीन लेकर अतिक्रमण हटाने के लिए मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल पहुंचे।

रीवा से ब्रज वाहन और बल बुलाकर कर दिया तैनात

मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल को हिरासत में लेकर पुलिस ने फिलहाल रीवा भेज दिया है। कलेक्टर-एसपी समेत अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। रीवा से ब्रज वाहन और बल बुलाकर तैनात कर दिया गया है।

मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल भी धरने में शामिल

  • महादेवन मंदिर परिसर में अतिक्रमण के खिलाफ अपने तरीके से प्रदर्शन किए।
  • हिंदूवादी नेता संतोष तिवारी तीन दिनों से धरना देकर भूख हड़ताल कर रहे थे।
  • मंगलवार की देर शाम मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल भी धरने में शामिल हुए।

जेसीबी लेकर पहुंचे विधायक, दीवार तोड़ने की कोशिश

मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने अपने समर्थकों के साथ जेसीबी की मदद से दीवार तोड़ने की कोशिश की। विधायक की मौजूदगी में भीड़ उग्र हो गई।

अतिक्रमणकारियों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने जमकर पथराव किया

दीवार को तोड़ते देख अतिक्रमणकारियों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने जमकर पथराव किया। बता दें कि मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए विधायक व उनके समर्थक जिला प्रशासन पर दबाव बना रहे थे।

दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया गया है, तीन महीने बाद भी कब्जा नहीं हटा

जुलाई में कोर्ट ने स्टे दे दिया था। एसपी रसना ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। विधायक ने कहा कि तीन महीने बाद भी कब्जा नहीं हटा है।

Related Articles

Back to top button