ब्रेकिंग
Police News: सड़क हादसे में आरक्षक की दुखद मौत; सरकार ने परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत? Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोध... Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ...
खेल

सीरीज से पहले संन्यास… विराट कोहली ने फैंस के बीच मचाई खलबली, पर्थ टेस्ट से पहले शेयर किया ये पोस्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने जा रही है. सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए भारतीय खिलाड़ी जमकर तैयारी कर रहे हैं. इन सब के बीच विराट कोहली का एक सोशल मीडिया पोस्ट फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, विराट ने 20 नवंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दीं. उनके इस पोस्ट में फैंस ने अलग-अलग तरह के कमेंट भी किए.

विराट कोहली के इस पोस्ट ने मचाई खलबली

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले विराट कोहली ने अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए एक पोस्ट किया, लेकिन फैंस इसे टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान समझ बैठे. वहीं, कुछ फैंस को लगा कि विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से तलाक ले लिया है. दरअसल, विराट ने वाइट बैकग्राउंड पर कुछ टेक्स्ट के साथ एक पोस्ट शेयर किया, जिसे देख लोगों के बीच गलतफहमी बढ़ने लगी है. बता दें, विराट ने जब टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी थी, तो उन्होंने वाइट बैकग्राउंड पर ही टेक्स्ट लिखते हुए सोशल मीडिया पर ऐलान किया था.

विराट ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो नजर आता है कि हम हमेशा औरों से थोड़े अलग रहे हैं. हम ऐसे बॉक्स में कभी फिट नहीं हुए, जिसमें हमें फिट करने की कोशिश की गई. दो मिसफिट एक दूसरे के प्रति बस आकर्षित हो गए. समय के साथ हम बदलते रहे, लेकिन हमेशा अपने तरीके से काम किया. कुछ लोगों ने हमें पागल कहा, जबकि कई लोगों को कुछ समझ नहीं आया. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो हमें इसकी परवाह नहीं थी. दस साल का उतार-चढ़ाव और यहां तक कि कोरोना महामारी भी हमें हिला नहीं पाई. अगर किसी ने हमें अलग होने का एहसास करवाया, तो वह थी हमारी ताकत. यहां दस साल अपने तरीके से काम करने के लिए The Wrogn Way. अगले दस साल तक सही पुरुषों के लिए Wrogn.’

फैंस ने पोस्ट पर किए ऐसे कमेंट

विराट कोहली के इस पोस्ट को फैंस ने पूरा नहीं पढ़ा और कमेंट्स करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, ‘बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले संन्यास’. एक फैन ने लिखा, ‘मिनी हार्ट अटैक दिला दिया.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘इस तरह से तो लोग आपकी असली रिटायरमेंट पोस्ट को प्रमोशनल पोस्ट समझ लेंगे, अपने मैनेजर/फॉन्ट/बैकग्राउंड को बदल लें.’

Related Articles

Back to top button