ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
देश

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे एसएन श्रीवास्तव, कल संभालेंगे पदभार

नई दिल्लीः वरिष्ठ IPS अधिकारी एसएन श्रीवास्तव दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। एसएन श्रीवास्तव शनिवार को अपना पदभार संभालेंगे। मौजूदा पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक कल रिटायर हो रहे हैं. इससे पहले उन्हें एक महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।एसएन श्रीवास्तव कुछ दिन पहले ही स्पेशल कमिश्नर (कानून और व्यवस्था) नियुक्त हुए थे। इससे पहले वे सीआरपीएफ में तैनात थे।

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुई हिंसा रोकने के लिए उन्हें दिल्ली पुलिस में स्पेशल कमिश्नर बनाया गया था। एसएन श्रीवास्तव 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम कॉडर में रहे हैं। एसएन श्रीवास्तव अभी तक सीआरपीएफ (ट्रेनिंग) जम्मू-कश्मीर में तैनात रहे हैं। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को ही तत्काल ऑर्डर जारी करके उनकी नियुक्ति‍ यहां की है।

दिल्ली पुलिस के वर्तमान पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को इसी साल जनवरी में रिटायर होना था लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल एक महीने बढ़ाया गया था, अब उनका कार्यकाल 29 फरवरी को खत्म हो रहा है। एसएन श्रीवास्तव के बारे में कहा जाता है कि वे कठिन से कठिन परिस्थितियों में जल्दी और सटीक निर्णय लेने में कुशल हैं। जम्मू कश्मीर में एडीजी, पश्चिमी क्षेत्र (सीआरपीएफ) रहते हुए गृह युद्ध जैसी स्थितियों से निपटने का उनका लंबा अनुभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button