ब्रेकिंग
Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित... Bengaluru Pooja Dutta Death Case: झारखंड की टेक्नीशियन पूजा दत्ता की मौत का मामला सुलझा, FSL रिपोर्ट... Bharuch GIDC Chemical Factory Blast: गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 5 मजदूरों की दर... Dehradun Mussoorie Traffic Plan: वीकेंड पर उमड़ने वाली भीड़ के लिए उत्तराखंड पुलिस का स्पेशल ट्रैफिक... Aaj Ka Mausam Weather Update: देश के कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार से लेकर दक्षिण ... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: श्रद्धा दुबे का सहारनपुर से खौफनाक कनेक्शन, 90.59 लाख की साइबर ठगी... Lucknow Crime News: शिवा शर्मा हत्याकांड में नया खुलासा, श्रद्धा दुबे का सहारनपुर कनेक्शन और NBW जार... Team India Squad for New Zealand Tour: न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान, कुमार कुशाग... AISA President Neha Bora Released: दिल्ली पुलिस ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा को किया रिहा, कॉकरोच जनता ... PM Modi Support in London and US: लंदन से लेकर अमेरिका तक प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में उतरे लोग, ...
मनोरंजन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेटी राहा को दिया सरप्राइज! क्रिसमस से 24 दिन पहले किया ये काम

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं. ये जोड़ी जबसे माता-पिता बनी है, तभी से इनकी बेटी राहा की एक झलक के लिए फैन्स दिल थामकर इंतजार करते रहते हैं. राहा का वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. हाल ही में राहा को फुटबॉल ग्राउंड में भी मम्मी आलिया और पापा रणबीर के साथ देखा गया था. वहीं अब अपनी बेटी के लिए क्रिसमस को खास बनाने के लिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने खास तैयार की है.

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंड की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को हर कोई बेहद पसंद कर रहा है. दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में आलिया भट्ट ने एक क्रिसमस ट्री की झलक दिखाई है. कहने को तो ये सिर्फ एक क्रिसमस ट्री है, लेकिन इसकी खासियत ये है कि इसे खासतौर पर बेटी राहा के लिए कस्टमाइज करवाया गया है. इस वीडियो पर रणबीर, आलिया और राहा का नाम भी लिखा हुआ नजर आ रहा है.

आलिया भट्ट ने बेटी राहा को दिया सरप्राइज

आलिया भट्ट ने क्रिसमस आने से 24 दिन पहले ही ये वीडियो शेयर कर फेस्टिव वाइव देनी शुरू कर दी है. इस साल आलिया और रणबीर की बेटी राहा अपना तीसरा क्रिसमस सेलिब्रेट करेंगी. नवंबर में 2 साल की हो चुकी राहा के साथ क्रिसमस का खास कनेक्शन हैं. दरअसल रणबीर और आलिया ने पहली बार मीडिया के सामने अपनी बेटी का चेहरा क्रिसमस के दौरान ही दिखाया था.

उस वक्त राहा की एक तस्वीर पर लाखों लोग अपना हार बैठे थे. राहा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह चारों ओर वायरल होने लगी थीं. नन्हीं राहा को पहली बार देख फैन्स खुश से झूम उठे थे. साल 2022 में रणबीर और आलिया ने घरवालों की मौजूदगी में प्राइवेट वेडिंग की थी. उस साल नवंबर में आलिया ने राहा को जन्म दिया था. आलिया और रणबीर की बेटी इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं. उनकी एक-एक तस्वीरे आते ही इंटरनेट पर छा जाती है.

Related Articles

Back to top button