ब्रेकिंग
धमतरी की इंजीनियर बेटी आस्था लुनिया लेंगी जैन दीक्षा: जयपुर में 10 दिसंबर को मुहूर्त, नगर में निकली ... कांकेर के कुर्री में सूने मकान में चोरी का पर्दाफाश: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत मशरूका बरामद हर घर तिरंगा अभियान पर विवाद: राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले में रायपुर सिविल लाइन था... हांसी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम के विरोध पर पुलिस का एक्शन, 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार रेवाड़ी के प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसा चोर, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 और 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का... हरियाणा पुलिस दूरसंचार विंग में पूर्व सैनिकों के लिए SPO भर्ती: 20 हजार मानदेय, जानें जिलेवार शेड्यू... गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु...
मध्यप्रदेश

शादी समारोह में गए थे घरवाले, महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर पति के तीन दोस्तों ने किया दुष्कर्म

मुरैना।मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में घर में अकेली सो रही महिला के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के ससुर को आता देख आरोपी छत के रास्ते से भाग गए, पीड़िता ने परिजनों के साथ पोरसा थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। आपको बता दें कि, फ़रियादिया अपनी 10 महीने की बेटी के साथ घर में सो रही थी। सास ससुर और जेठानी कस्बे में बने पटेल मैरिज गार्डन में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।

तभी महिला को अकेला देख उसके पति का दोस्त रामप्रताप, भोलू और पवन तोमर छत के रास्ते महिला के घर में दाखिल हो गए, और कमरे में सो रही महिला के पास पहुंचे और उसके बाद पवन तोमर ने महिला का मुंह दवा दिया। जिससे वह चिल्ला ना सके, उसके बाद बारी-बारी से तीनों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इसी बीच रात 11:30 बजे पीड़िता के ससुर घर लौट आए, यही वजह है कि ससुर को देखते ही तीनों आरोपी छत के रास्ते से कूदकर फरार हो गए, उसके बाद पूरी घटना पीड़िता ने अपनी जेठानी और सासू मां को सुनाई, और उनके साथ वह आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पोरसा थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button