ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
उत्तरप्रदेश

प्रेमी का गला घोंटा, फिर प्राइवेट पार्ट काटा… दिल दहला देगी प्रेमिका के इंतकाम की ये कहानी

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक युवक की दर्दनाक हत्या हुई है. इस युवक की पहले गला घोंटकर हत्या हुई है. मौत के बाद उसे ना केवल चाकू से गोदा गया, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट भी काट लिए गए. वारदात के बाद शव को पास के ही एक खाली मकान के बरामदे में डाल दिया गया. यह सनसनीखेज वारदात हरदोई के पचदेवरा में 26 नवंबर की रात का है. हालांकि अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में पता चला है कि अवैध संबंधों की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

हरदोई पुलिस के मुताबिक पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर में रहने वाले अजय सिंह (35) का शव गांव में ही एक मकान के बरामदे में मिला था. शव को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शक के आधार पर एक दंपत्ति को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की. इस दौरान आरोपी दंपत्ति ने वारदात कबूल करते हुए जो कहानी बताई, उसे सुन खुद पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी महिला सीमा और अजय के बीच लंबे समय से अवैध संबंध था. हालांकि बीते कुछ समय सीमा अजय से बचने की कोशिश कर रही थी.

साड़ी के पल्लू से घोंट दिया गला

उसने कई बार अजय को संबंध बनाने से इंकार भी किया था. बावजूद इसके अजय मौका देखकर उसके घर में घुस जाता और जबरदस्ती उसके साथ अवैध संबंध बनाता था. घटना की रात भी अजय मौका देखकर उसके घर में घुसा था. इस दौरान सीमा ने भी मौका देखकर अपने साड़ी के पल्लू से उसका गला घोंट दिया. वहीं, अजय की मौत होने के बाद सीमा ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसके पूरे शरीर में कई वार किए. इतने के बाद भी उसका गुस्सा ठंडा नहीं हुआ तो उसने उसी चाकू से अजय का एक अंडकोष काट लिया और फिर बैठकर अपने पति का इंतजार करने लगी.

घटना स्थल पर मौजूद ना होने से हुआ शक

देर रात जब उसका पति घर पहुंचा तो फिर दोनों मिलकर शव को उठाया और पास के ही खाली मकान के बरामदे में डालने के बाद घर आकर सो गए. सुबह होने पर लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी. इस दौरान पूरे गांव के लोग वहां मौजूद थे. जबकि हत्यारोपी दंपत्ति वहां नजर नहीं आए. ऐसे में पुलिस को शक हो गया और फिर पुलिस ने इन्हें अरेस्ट किया है. हरदोई के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के मुताबिक इस संबंध में मृतक अजय के पिता रामनरेश ने तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button