ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
मध्यप्रदेश

इंदौर में पूर्व लोकसभा स्पीकर के बेटे के शोरूम में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे के शोरूम में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं तीन अन्य आरोपियों की सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पहचान कर ली गई है, और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि 6 दिसंबर को नेमावर रोड़ पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ताई के बेटे मंदार महाजन के शोरूम में घुसकर गाड़ी की सर्विस कराकर बिना पैसे दिए गाड़ी लेकर जाने की बात पर विवाद हुआ था।

 जिसपर आरोपियों ने एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर शोरूम में जमकर तोड़फोड़ की थी पूरे मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम सौरभ करोसिया, मोहित और तन्नू घेंघट को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाशी के लिए टीम रवाना कर दी गई है। इस मामले में सीसीटीवी के माध्यम से मिले फुटेज के आधार पर तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button