ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
दिल्ली/NCR

दिल्ली: कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी गृह मंत्री की, स्कूलों को बम की धमकी मिलने पर केजरीवाल का अमित शाह पर हमला

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद स्कूल पहुंचे बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है. जिन स्कूलों को धमकी मिली है उनमें आरके पुरम, पश्चिम विहार और मयूर विहार फेज-1 स्थित स्कूल शामिल हैं. इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है. उन्होंने इसको लेकर चिंता जताई है साथ ही राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.

केजरीवाल ने कहा है कि आज सुबह पता चला कि दिल्ली के करीब 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दिल्ली की कानून व्यवस्था दिन ब दिन बदतर होती जा रही है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में घटनाएं रोज हो रही है. उन्होंने कहा कि चारों तरफ महिलाएं असुरक्षित हैं और अब बच्चे भी सुरक्षित नहीं है ये बेहद चिंता की बात है. उन्होंने कहा कि ये सब पहली बार नहीं हो रहा है. इससे पहले भी ऐसी धमकियां मिली हैं.

Related Articles

Back to top button