ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...
मध्यप्रदेश

केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल प्रोजेक्ट PM मोदी की बड़ी सौगात… CM मोहन यादव ने जताया आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में नदी जोड़ो अभियान के तहत 2 बड़ी परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है. उन्होंने कहा कै इन दो प्रोजेक्ट में एक है- बुंदेलखंड क्षेत्र की केन-बेतवा वृहद परियोजना और दूसरी है- पार्वती- कालीसिंध-चंबल परियोजना. सीएम यादव ने बताया कि जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी केन-बेतवा परियोजना का भूमि-पूजन करेंगे. केन-बेतवा परियोजना से एमपी के बुंदेलखंड क्षेत्र में वृहद स्तर पर सिंचाई होगी. साथ ही पेयजल भी उपलब्ध होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं से एमपी के साथ यूपी और राजस्थान को भी लाभ होगा.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना पिछले दो दशक से लंबित रही है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने हल निकालकर मध्यप्रदेश के 10 और राजस्थान के 13 जिलों को अनूठी सौगात दी है. उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नदी जोड़ो परियोजना के स्वप्न को साकार किया है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान और जनकल्याण पर्व में संचालित होने वाली गतिविधियों के बारे में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे.

ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर संयंत्र एवं IT पार्क

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किया गया है. यह देश में अनोखा है. नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश अलग पहचान बना रहा है. इसके साथ ही कई आईटी पार्क युवाओं को रोजगार दे रहे हैं. मध्यप्रदेश की खनिज संपदा, जल संपदा का उपयोग कर समृद्धि की संभावनाएं साकार कर रहा है. हाल ही में संभाग स्तर पर सम्पन्न उद्योग कॉन्क्लेव रोजगार वृद्धि और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दृष्टि से उपयोगी सिद्ध होंगी.

प्रदेश के बजट को साढ़े तीन लाख करोड़ से बढ़ाते हुए 4 वर्ष में 7 लाख करोड़ रूपए तक ले जाने का लक्ष्य है. यह प्रयास है कि जीडीपी में वृद्धि हो और मध्यप्रदेश भारत को विश्व की महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था बनने के संकल्प में सहयोगी हो.

कृषि-पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि उत्पादन बढ़ाते हुए किसानों और नागरिकों के हित में निरंतर कार्य किया है. कृषि के साथ अब पशुपालन को बढ़ावा दे रहे हैं. मध्यप्रदेश सरकार दुग्ध उत्पादन पर बोनस प्रदान करेगी. हाल ही में राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ करारनाम हुआ है. प्रदेश का दुग्ध उत्पादन देश के दुग्ध उत्पादन का 9 प्रतिशत है जिसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया जाएगा. इससे किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ेगी. प्रदेश में किसानों के हित में सायबर तहसील व्यवस्था प्रारंभ की गई है, जो देश में अनूठी है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में लाडली बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है. लाडली बहना योजना में प्रतिमाह 1250 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है. महिलाओं को विभिन्न पदों पर 35 फीसदी आरक्षण का निर्णय लिया गया है.

रीवा एयरपोर्ट, उज्जैन में सिंहस्थ-2028

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ है. कई नगरों से भोपाल तक सस्ती हवाई सेवा प्रारंभ की गई है. आयुष्मान योजना के हितग्राहियों को अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं. पीएमश्री एयर एम्बुलेंस भी प्रारंभ की गई हैं जो गंभीर रोगियों को एयर लिफ्ट कर बड़े चिकित्सा संस्थानों में पहुंचाने का कार्य करती हैं. मनुष्य ही नहीं पशुओं के लिए भी पृथक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं. सड़कों के निर्माण से लेकर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक स्नान व्यवस्था से जुड़े कार्य हो रहे हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व रहा. उन्होंने कंस को मारने के बाद उज्जैन आकर शिक्षा ग्रहण करने का कार्य किया.

Related Articles

Back to top button