ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मध्यप्रदेश

भोपाल के जंगल में मिला 52 किलो सोना और लावारिस गाड़ी में 10 करोड़ कैश, इनकम टैक्स की छापेमारी से जुड़े है तार

भोपाल : राजधानी भोपाल में रातीबाड़ी क्षेत्र के मेंडोरी के जंगल से आयकर विभाग ने 52 किलो सोना और लावारिस कार में से 10 करोड़ कैश बरामद किया है। मामले के तार गुरुवार को आरटीओ के पूर्व आरक्षक के घर आयकर विभाग की छापेमारी से जुड़े हैं। कार्रवाई से बचने के लिए यह सोना खपाया जा रहा था। हालांकि आयकर विभाग की टीम ने सोना जब्त कर लिया है। साथ ही लावारिस हालत में मिली इनोवा क्रिस्टा कार की डिग्गी से 10 करोड़ कैश भी बरामद किया है।

राजधानी के मेंडोरी इलाके से आयकर अफसरों की टीम ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब दो बजे छापा मारकर 52 किलो सोना जब्त किया। यह सोना एक गाड़ी में भरकर ठिकाने लगाने की तैयारी थी। मेंडोरी के जंगल में सोना जब्ती के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों ने करीब 100 पुलिसकर्मियों और 30 गाड़ियों का कारकेड लेकर छापेमारी की। जंगल में मिले सोने की कीमत तकरीबन 45 करोड़ बताई जा रही है। जिस कार से यह सोना बरामद हुआ है, वह कार चेतन गौर की है। चेतन गौर सौरभ शर्मा का दोस्त है। सौरभ शर्मा के घर गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा था।

बता दें कि पिछले तीन दिन से आयकर विभाग ने भोपाल के बिल्डरों के खिलाफ नकेल कसी है और अब तक की कार्रवाई दस करोड़ रुपए जब्त किए जा चुके हैं। आयकर विभाग के अफसरों ने दो दिन पहले त्रिशूल कंस्ट्रक्शन, क्वालिटी ग्रुप और ईशान ग्रुप के भोपाल, इंदौर के 51 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें सबसे अधिक 49 ठिकाने भोपाल के शामिल थे। इनमें आईएएस, आईपीएस और राजनेताओं की पसंद वाले नीलबड़, मेंडोरी और मेंडोरा जैसे इलाके शामिल थे। आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम अब यह पता कर रही है ये सोना किसका है और कहां ले जाया जा रहा था?

Related Articles

Back to top button