ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
हिमाचल प्रदेश

देखते ही बनती है खूबसूरती…J-K में लगातार बर्फबारी से पर्यटकों के अच्छे दिन

जनवरी का महीना चल रहा है और दिन ब दिन जम्मू-कश्मीर का तापमान गिरता जा रहा है. कश्मीर के कई इलाके इस वक्त बर्फ की चादर से ढक चुके हैं. बर्फ से ढके पहाड़, आसमान से गिरती बर्फ, झील और झरने, मानो कश्मीर जाना कुदरत की गोद में जाकर बैठने जैसा है. यह एक ऐसा नजारा है जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है. जनवरी का महीना चल रहा है और ठंड बढ़ गई है, जम्मू कश्मीर में लगातार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है और मैदानी इलाकों में कोहरा छाया हुआ है.

मौसम विभाग की माने तो आने वाले 2 से 3 दिन पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी रहेगी तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश गिरने की संभावना है. जम्मू में 4 जनवरी को न्यूनतम 9 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री तापमान बना हुआ है. वहीं, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान-2 डिग्री और अधिकतम 3 डिग्री दर्ज किया गया है.

सैलानियों की भीड़ बड़ी

जम्मू कश्मीर में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ऐसे में देश के अलग-अलग कोनों से बर्फबारी देखने के लिए सैलानी पहुंच रहे हैं. जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पटनीटॉप में बेहद ज्यादा संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं और जमकर मस्ती कर रहे हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी के चेहरों पर उत्साह साफ दिखाई दे रहा है. सभी लोग बर्फ से खूब खेल रहे हैं और एक दूसरे पर बर्फ उछाल रहे हैं.

कश्मीर के इलाकों का 4 जनवरी का तापमान

जगह न्यूनतम अधिकतम
श्रीनगर -2.0 3.0
गुलमर्ग -2.0 2.0
कटरा 11.0 16.0
कोकरनाग -6.0 3.0
कुपवाड़ा -2.0 4.0
पहलगाम -3.0 2.0
काजीगुंड -7.0 4.0

टूरिस्ट ने शेयर किया अनुभव

इसी दौरान एक टूरिस्ट ने कहा इतनी ज्यादा बर्फबारी हमने पहली बार देखी है. हम बेहद जयादा खुश है की इतनी बर्फ हमें देखने को मिली. यहां घूमने आए पर्यटकों ने कहा कि इन स्थलों की खूबसूरती देखते ही बनती है. पटनीटॉप में भी लोगों को आना चाहिए ताकि लोगों को पता चल सके कि यहां कितनी बर्फ गिरती है और यहां कितना खूबसूरत नजारा है.

साथ ही जहां एक तरफ बर्फबारी बहुत खूबसूरत दिखाई देती है, वहीं दूसरी तरफ यह कई चुनौतियां भी लाती है. कई जगह भारी जाम लग जाता है, बर्फ और कोहरे के चलते फ्लाइट देरी से उड़ान भरती है या रद्द कर दी जाती है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी, कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ.

अधिकारियों ने बताया कि सुबह श्रीनगर समेत कश्मीर में घना कोहरा छाया रहा. उन्होंने बताया कि कोहरे की वजह से कई हवाई अड्डे पर परिचालन प्रभावित हुआ और सुबह की सभी उड़ानें विलंब से संचालित हुईं.

Related Articles

Back to top button