ब्रेकिंग
Vaibhav Suryavanshi Team India Debut: घरेलू डेब्यू का इंतजार कर रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर मुरल... Shastra Puja Muhurat 2026: विजयादशमी पर कब है शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त? जानिए सही समय, महत्व और रा... Andolan Aur Chunavi Rajniti: आंदोलन से निकले चेहरे क्या राजनीति में दिखाते हैं कमाल? जानिए जेपी आंदो... France Riots & Donald Trump Statement: फ्रांस के हिंसक प्रदर्शनों पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा... Tiger Shroff Firing Reaction: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बॉलीवुड में क्यों पसरा है सन्नाटा? Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ...
टेक्नोलॉजी

मुकेश अंबानी का जियो सिनेमा है सबसे सस्ता OTT प्लेटफॉर्म, नेटफ्लिक्स- अमेजन भरते हैं पानी

जियो अपने यूजर्स को रिचार्ज प्लान से तो खुश करता ही है. कंपनी यूजर्स के एंटरटेनमेंट का पूरा ख्याल रखती है. अगर सबसा सब्सक्रिप्शन प्लान ऑफर करने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात करें तो जियो सिनेमा सबसे पहले आता है. जियो सिनेमा दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, अमेजन और डिज्नी हॉटस्टार से काफी सस्ता है. ये अपने यूजर्स को मात्र 29 रुपये में महीनेभर का सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है. जिसमें यूजर्स बिना ऐड्स के प्रीमियम कंटेंट देख सकते हैं. लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर वेब सीरीज और लेटेस्ट फिल्में देख सकते हैं.

JioCinema का 29 रुपये वाला प्लान

जियो सिनेमा के इस इस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में कई बेनिफिट्स हासिल कर सकते हैं. इसमें आप प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल प्रीमियम कंटेंट को देख सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि आप अपना कंटेंट ऑफलाइन भी देख सकते हैं. इस प्लान में आप हर तरीके का प्रीमियम कंटेंट देख सकते हैं इसमें एक्सक्लूसिव सीरीज, हॉलीवुड मूवीज, किड्स शो और TV एंटरटेनमेंट शामिल है. इस पर आपको कलर्स के नए पुराने सभी रियलिटी शो और सीरियल्स देखने को मिल जाते हैं. इसमें आप 4K क्वालिटी कंटेंट देख सकते हैं. एक टाइम पर एक डिवाइस में देखा जा सकता है.

4 डिवाइस में चलेगा ये प्लान

जियो सिनेमा का ये प्लान फैमिली प्लान है. इस प्लान को एक बार लेकर आप महीनेभर फ्री में प्रीमियम कंटेंट एंजॉय कर सकते हैं. इस प्लान में आप और आपकी फैमिली के लोग भी फ्री एक्सेस का फायदा उठा सकते हैं. इस प्लान से 4 डिवाइस स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी तक में लॉगइन किया जा सकता है. इस प्लान में भी बिना किसी ऐड के सभी प्रीमियम कंटेंट को देखा जा सकता है.

जियो सिनेमा

जियो सिनेमा पर आपको टीवी पर आने वाले कलर्स चैनल के नए और पुराने सभी सीरियल्स देखने को मिल जाते हैं. आपको बस नाम लिख कर सर्च करना है और सारे सीजन का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा एक्सक्लूसिव सीरीज, लेटेस्ट मूवी और रियलिटी शो से लेकर क्रिकेट तक की लाइव स्ट्रीमिंग की जा सकती है.

Related Articles

Back to top button