ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

सीएम मोहन बोले- सिंहस्थ-2028 में क्षिप्रा नदी के जल से ही होगा स्नान

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रसन्नता का विषय है कि सिंहस्थ-2028 में साधु-संत पवित्र क्षिप्रा नदी के जल से ही स्नान करेंगे। शिप्रा नदी के जल की पवित्रता बनाए रखने के लिए एक बड़ा प्रकल्प शुरू हुआ है। सेवरखेडी-सिलारखेड़ी परियोजना का भूमि पूजन होगा। इसका उद्देश्य शिप्रा को प्रवाहमान बनाना है। इससे पूरे प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को भी मजबूती मिलेगी।

डॉ यादव ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रीसी.आर. पाटिल 614 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाली सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का भूमिपूजन उज्जैन में करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुण्य सलिला क्षिप्रा के जल से सिंहस्थ में स्नान की व्यवस्था की दिशा में ठोस कदम उठाया है। परियोजना के क्रियान्वयन से क्षिप्रा नदी निर्मल और निरंतर प्रवहमान होगी इससे सभी त्यौहार-पर्वों पर हमारा यह प्रमुख तीर्थ वर्षभर जीवंत रहेगा। उन्होंने बताया कि क्षिप्रा नदी में जल की मात्रा सीमित रहती है, इसीलिए 1980, 1992 और 2004 में हुए सिंहस्थ में गंभीर नदी से जल की व्यवस्था की गई और वर्ष 2016 में नर्मदा नदी के जल से स्नान कराया गया।

Related Articles

Back to top button