ब्रेकिंग
WhatsApp Security Settings: अनजान कॉल्स और डिजिटल अरेस्ट के खतरे से बचने के लिए आज ही बदल लें ये जरू... Tula Sankranti Significance: तुला संक्रांति 2026 कब है? जानिए इस दिन गंगा स्नान और सूर्य देव की पूजा... Navratri Day 3 Prasad Recipe: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लगाएं समा के चावल और गुड... Atar Singh Bhadana Murder Case: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले... Jharkhand Crime News: झारखंड के सरायकेला में अजीबोगरीब चोरी का प्रयास, शरीर पर ग्रीस लगाकर घर में घु... Rahul Gandhi Relief: मानहानि मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की का... UPI MDR Charges Deferred: यूपीआई पर एमडीआर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, एनपीसीआई ने दी राहत Ladli Behna Yojana 41st Installment: नवरात्रों के बीच मोहन सरकार देगी बड़ा तोहफा, इस दिन आ सकती है 1... Seoni Pride: उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त हुए डॉ. ढाल सिंह बिसेन, भाजपा नेताओं और समर्थकों ने दी बध... MP News Update: स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप को सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को होगा...
हिमाचल प्रदेश

माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों को होगी परेशानी, जम्मू जाने वाली 65 ट्रेनें हुईं रद्द, देखें लिस्ट

आप अगर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए ट्रेन से जाने का प्लान बना रहे हैं तो जरा ये खबर पढ़ लीजिए. जम्मू जाने वाली 65 ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं, 6 गाड़ियों को री-शेड्यूल किया जा रहा है. ऐसे में माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है. जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य के चलते रेलवे ने मार्च तक 65 ट्रेनों को रद्द किए जाने का निर्णय लिया है. इसके चलते अगले दो महीने तक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं. इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन पर यात्रियों को सर्दी के साथ अव्यवस्थाओं से रूबरू होना पड़ रहा है. फिरोजपुर रेलवे डिविजन ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि है कि जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर री डेवलपमेंट काम के चलते करीब 65 ट्रेनें अलग अलग तारीखों पर रद्द की गई और कईयों को रिश्डयूल किया गया है.

रद्द रहने वाली ट्रेनों में जम्मू तवी-बाड़मेर (14662) है, इसे 15 जनवरी से 6 मार्च तक रद्द किया है. इसके अलावा ट्रेन संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मू तवी को 18 जनवरी से 9 मार्च तक के लिए केंसल किया गया है. ट्रेन संख्या 74909 और 74910 पठानकोट-उधमपुर-पठानकोट 15 जनवरी से 6 मार्च तक नहीं चलेगी. ट्रेन संख्या 12355 पटना-जम्मू तवी और 12356 जम्मू तवी-पटना जनवरी में 14, 18, 21, 25, 28, फरवरी महीने में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और मार्च में 1 और 4 को रद्द रहेंगी.

इनके अलावा केंसल ट्रेनों में गाड़ी संख्या22941 और 22942 इंदौर-एमसीटीएम उधमपुर-इंदौर भी शामिल है. ये जनवरी में 20, 22, 27, 29, फरवरी में 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24, 26 और मार्च में 3 और 5 को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 20847-20848 दुर्ग-एमसीटीएम उधमपुर 15, 17, 22, 24, 29, 31 जनवरी, फरवरी में 5, 7, 12, 14, 19,21, 25 और 28 को केंसल की गई है. ट्रेन संख्या 22317 सियालदह-जम्मू तवी 24 फरवरी से 3 मार्च और गाड़ी संख्या 22318 जम्मू तवी-सियालदह 26 फरवरी से पांच मार्च तक रद्द रहेगी.

जम्मू तवी रेलवे स्टेशन आने वाली गाड़ी संख्या 22705 और 22706 त्रिपुरा-जम्मू-त्रिपुरा को जनवरी में 14,17,21,24, 28,31 फरवरी में 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 को रद्द किया गया है. गाड़ी संख्या 12210 और 11209 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस तीन व चार मार्च, गाड़ी संख्या 12587 और 12588 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन व आठ मार्च, गाड़ी संख्या 15098 और 15097 जम्मू तवी-भागलपुर एक्सप्रेस चार और छह मार्च को केंसल रहेगी.

Related Articles

Back to top button