ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
खेल

भारत ने जीता पुरुष खो-खो वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल में नेपाल को चटाई धूल

खो-खो का पहला वर्ल्ड कप दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेला गया. इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला और पुरुष टीम की ओर से दमदार खेल देखने को मिला. भारतीय महिला टीम नेपाल को हराकर खिताब अपने नाम किया. फिर भारत की पुरुष टीम ने भी ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. पुरुष खो-खो वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत और नेपाल की टीमों के बीच खेला गया. टूर्नामेंट का पहला मैच भी इन दोनों टीमों के बीच खेला गया था. तब टीम इंडिया ने बाजी मारी थी. फाइनल में भी ऐसा ही हुआ, भारतीय टीम ने नेपाल को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की.

भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में जीता फाइनल मैच

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में नेपाल को 54-36 के अंतर से हराया. फाइनल मुकाबले में नेपाल की टीम टॉस जीतने में कामयाब रही थी और उसने डिफेंस करने का फैसला किया था. लेकिन भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की. टर्न 1 में अटैक करते हुए भारतीय टीम ने कुल 26 पॉइंट हासिल किए. वहीं, टर्न 2 में अटैक करते हुए नेपाल की टीम ने 18 पॉइंट अपने नाम कर सकी, जिसके चलते भारतीय टीम ने 8 पॉइंट की बढ़त हासिल की. इसके बाद टर्न 3 में टीम इंडिया ने 54 पॉइंट का आंकड़ा छुआ और 26 पॉइंट की बढ़त बना ली. आखिरी टर्न में नेपाल 8 पॉइंट की हासिल कर सकी, जिसके चलते भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में बाजी मार ली.

अजेय ही भारतीय पुरुष टीम

पुरुष खो-खो वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया. इस दौरान भारतीय पुरुष टीम नेपाल, पेरू, ब्राजील और भूटान के साथ ग्रुप ए थी. ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया की ओर से दमदार प्रदर्शन देखने को मिला. वह हर मुकाबले में बाजी मारने में कामयाब रही. भारतीय टीम ने नेपाल को 42-37 से हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत की थी. इसके बाद ब्राजील को 64-34 से हराया. वहीं, पेरू के खिलाफ 70-38 से जीत अपने नाम की. फिर भूटान को भी 71-34 से हराया.

वहीं, नॉकआउट मुकाबलों में भी टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की. उसने क्वाटरफाइनल में श्रीलंका को 100-40 के अंतर से हराया. इसके बाद सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 60-18 से बाजी मारी. इस दमदार प्रदर्शन के चलते भारत की पुरुष टीम ने फाइनल में जगह बनाई.

Related Articles

Back to top button