ब्रेकिंग
Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क... Maharashtra Water Crisis: गल्हाटी परियोजना का जलस्तर शून्य होने से ग्रामीणों में चिंता, सरकार से वैक... Voter List Special Intensive Revision: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया मना, अब 8 अक्टूब... Anik BEST Depot Fire Update: मुंबई में डिपो यार्ड में खड़ी नई AC बसों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़... Antagarh Kanker Update: करोड़ों की रॉयल्टी देने वाले क्षेत्र में नहीं हैं सुरक्षित स्कूल भवन, ग्रामी... Narayanpur News: अबूझमाड़ के भटबेड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रेशर कुकर IED और 1 पाइप ... DKS Hospital Raipur: विधायक संगीता सिन्हा ने एसिड पीड़िता से मिलकर बंधाया ढांढस, सख्त कार्रवाई का भर... Bhupesh Baghel in Bhilai: सरकार का खजाना खाली और गारंटी पूरी नहीं हुई, रिसाली चुनाव को लेकर कांग्रेस... Bilaspur Press Conference: विकास कार्यों और स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा, विधायक सुशांत शुक्ला ने ...
दिल्ली/NCR

पहले दिल्ली में हिंदू हूं बोलना मुश्किल था..गुजरात में हिंदू आध्यात्मिक मेले से बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार 23 जनवरी को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे. यहां उन्होंने जीएमडीसी ग्राउंड में हिंदू आध्यात्मिक मेले के उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली में हिंदू हूं बोलना मुश्किल था, लेकिन आज हर कोई गर्व से बोलता है.

शाह ने कहा कि आज देश में बीजेपी की सरकार है. नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं. पिछले 10 साल से बीजेपी की सरकार सत्ता में है और इन 10 सालों में इस सरकार ने अपनी विचारधारा और आइडियोलॉजी के काम पूरे किए हैं. उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली में अगर कोई कहना चाहे कि मैं हिंदू हूं, या फिर अगर कोई हिंदू बोलना चाहे तो भी इस बात को जुबान पर नहीं आने देता था. लेकिन, अब सभी गर्व से कहते हैं कि मैं हिंदू हूं.

’10 सालों में भारत का गौरव बढ़ा’

शाह ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत का गौरव बढ़ा है. 550 साल से रामलला टेंट से बाहर आए राम मंदिर बना. धारा 370 को समाप्त करने का काम हमारी सरकार ने किया है. भारत के धर्म स्थानों और भारत की दैवीय मूर्तियां जो चोरी हुई थीं. केंद्र सरकार ने उन्हें दुनियाभर से वापस लाने का काम किया. उन्होंने कहा सात दशक तक जो काम नहीं हो पाए आज बीजेपी सरकार प्राथमिकता के आधार पर उन कामों को पूरा कर रही है.

‘कुंभ के भव्य आयोजन से दुनिया हैरान’

कुंभ मेले का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रयागराज में 44 साल बाद महाकुंभ लगा है है, ऐसे में इतने बड़े आयोजन के प्रभावी प्रबंधन से पूरी दुनिया आश्चर्यचकित है. अनेक देशों के लोगों ने मुझसे कहा कि हमें आमंत्रण पत्र चाहिए. मैंने उन्हें समझाया कि कुंभ एक मेला है, जिसमें किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है. शाह ने कहा कि वो लोग हैरान हैं कि 40 करोड़ लोग बिना निमंत्रण के एक जगह आते हैं. मंत्री ने कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि इसे कौन प्रबंधित करता है. तो उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किया गया प्रबंधन राम सेतु बनाने में गिलहरी के योगदान जितना महत्वपूर्ण है.

27 जनवरी को कुंभ जाएंगे अमित शाह

शाह ने कहा कि मुगल, कांग्रेस के राज में भी कुंभ का आयोजन होता थ. इसे कोई नहीं रोक सका. आज भी महा कुंभ का आयोजन बेहद सुंदर तरीके से हुआ है. उन्होंने गुजरात की जनता से अपील की कि हर किसी को मौका नहीं मिलता 144 साल में एक बार अवसर आता है ऐसे में हर किसी को वहां जाना चाहिए. अमित शाह ने कहा कि वो खुद पने जीवन में 9 कुंभ में जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को कुंभ जाएंगे.

Related Articles

Back to top button