ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Road Accident: बुरहानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मातम, पुलिस फरार वाहन की तलाश मे... Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि... Kharif Crop Girdavari Korba: किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समय पर गिरदावरी न होने से धान पंजीयन... Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya: कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू ने दी सलाह, ऐसे बचाएं अपनी धान... Raipur Central Jail Raid: रायपुर सेंट्रल जेल में अचानक पड़ी छापेमारी, 50 जवानों के साथ 4 घंटे तक चली... Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज...
मध्यप्रदेश

पन्ना में झोपड़ी में लगी आग, दो मासूम भाइयों की जिंदा जलकर मौत, मंजर देख कांप उठेगी रूह

 मध्य प्रदेश की पन्ना जिला अंतर्गत आने वाले बृजपुर थाना क्षेत्र के इटवा खास में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दो सगे मासूम भाइयों की जिंदा जल जाने की वजह से दर्दनाक मौत हो गई, वहीं घटना की बात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, और जानकारी लगने के बाद पुलिस एवं तहसीलदार मौके पर पहुंचे और आगे की कार्यवाही की जा रही है… घटना के सबंध में बताया जा रहा है कि देशु आदिवासी जो अमानगंज के निवासी है। वह बृजपुर थाना अंतर्गत इंटवाखास में खेत की रखवाली करने के लिए खेत में घास की झोपड़ी बनाकर अपनी पत्नी एवं बच्चो सहित रहा करते थे।

शुक्रवार सुबह 2 भाई अंकित आदिवासी उम्र-2 वर्ष एवं संदीप आदिवासी उम्र-3 वर्ष जो घास की बनी झोपड़ी में अकेले थे, तभी घास की झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, और धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे दोनों मासूम भाई आग की चपेट में आ गए, और मौके पर ही जिंदा जल गए जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

जब परिजन लकड़ी लेकर वापस आए तो सामने का नजारा देख सदमे में चले गये, क्योंकि उनके दोनों बच्चे आग में जलकर खाक हो गए थे। वहीं आस-पास के लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक झोपड़ी एवं दोनों भाई जलकर खाक हो चुके थे।

Related Articles

Back to top button