ब्रेकिंग
Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत... Indian Air Force Rafale Deal: 114 नए राफेल और उन्नत Meteor मिसाइल से लैस होगी IAF; चीन-पाकिस्तान पर ... Prayagraj News: खान ग्लोबल क्लासेस सील; सुरक्षा मानकों में खामियों के चलते पीडीए की बड़ी कार्रवाई
मनोरंजन

पुरानी जिंदगी को पीछे छोड़ किया पिंडदान… ममता कुलकर्णी अब कहलाएंगी महामंडेलश्वर श्री यामाई ममता नंद गिरि

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुल्कर्णी अब अपनी पुरानी जिंदगी को त्याग चुकी हैं और महामंडेलश्वर बन गई हैं. उन्होंने ग्लैमर और फिल्मों का रास्ता हमेशा के लिए छोड़ दिया है और अपनी पिछली जिंदगी को पीछे छोड़कर एक नया जन्म ले लिया है. प्रयागराज के संगम तट पर हो रहे महाकुंभ में ममता ने स्नान किया और ममता कुलकर्णी की पुरानी पहचान को छोड़कर एक नई जिंदगी में प्रवेश कर लिया. ममता अब महामंडेलश्वर श्री यामाई ममता नंद गिरि कहलाएंगी.

ममता ने बॉलीवुड की ढेरों फिल्मों में काम किया है. हालांकि, लंबे समय से वो फिल्मों से दूर थीं और तप कर रही थीं. अब वो संन्यासी बन चुकी हैं. उन्होंने किन्नर अखाड़े से दीक्षा ली है और आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया है. ममता ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के दौरान किन्नर अखाड़े में संन्यास की दीक्षा ली है. उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया गया है.

महामंडलेश्वर बनीं ममता

किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और जूना अखाड़ा की महामंडेलश्वर स्वामी जय अंबानंद गिरी के सानिध्य में ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर बन चुकी हैं. आज यानी 24 जनवरी की शाम उन्होंने पिंडदान किया. क्योंकि महामंडलेश्वर बनना एक बड़ी जिम्मेदारी है और इसकी एक बड़ी प्रक्रिया होती है ऐसे में अभी बाकी के सारे रिवाज किए जाएंगे जिनमें पट्टा अभिषेक भी शामिल है.

ममता कुलकर्णी का फिल्मी सफर

ममता कुलकर्णी ने अपना फिल्मी करियर साल 1991 में रिलीज हुई तमिल फिल्म नन्नबरगल से शुरू किया था. उसके एक साल बाद साल 1992 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. उनकी पहली हिंदी फिल्म मेरे दिल तेरे लिए थी. उन्हें असली पहचान साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म करण अर्जुन से मिली, जिसमें वो सलमान खान के अपोजिट दिखी थीं. राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में काजोल और शाहरुख खान भी दिखे थे. ममता आज भी इस फिल्म के लिए जानी जाती हैं.

Related Articles

Back to top button