ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
उत्तरप्रदेश

गजब नवाबी! DM की गाड़ी के बोनट पर बैठ खिंचाई फोटो, इंस्टा पर डाल हुआ फेमस; अब ढूंढ रही पुलिस

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए एक युवक ने डीएम की ही गाड़ी के बोनट पर बैठकर फोटो खिंचवा ली. फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है. इससे पहले भी पुलिस इस तरह की हरकत करने वालों को जेल भेज चुकी है.

दरअसल, आजमगढ़ जिले के रहने वाले उमर रहमान नाम का एक युवक डीएम नवनीत सिंह चहल की गाड़ी के बोनट पर बैछकर फोटो खिंचवाई और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. फोटो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया और युवक की इस हरकत से डीएम के प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ गई. वहीं डीएम की सुरक्षा में तैनात जवानों की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो गए. आखिर कैसे कोई अनजान व्यक्ति डीएम की गाड़ी पर बैठ कर फोटो खिंचवा सकता है.

डीएम की गाड़ी पर बैठ खिंचवाया फोटो

आजमगढ़ में पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल होने और झूठा रौब दिखाने की वजह से कई युवाओं को जेल जाना पड़ा है. पुलिस लगातार अपील कर रही है कि सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसा कृत ना करें जिससे उसको जेल जाना पड़े. आजमगढ़ में एक दिन पूर्व भी सिधारी थाना क्षेत्र के एक युवक ने हाथ में असलहा लिए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जब जांच की तो पता चला कि बंदूक के आकार के बने लाइटर को लेकर युवक ने फोटो खिंचवाई थी.

पुलिस ने लिया ये एक्शन

अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने सिधारी पुलिस को जांच सौंपी थी, लेकिन जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि वह असली बंदूक नहीं, बल्कि एक लाइटर था. सवाल यह है कि आए दिन युवाओं का सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह का प्रदर्शन उनके लिए परेशानी बनता जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोगों से इस तरह की हरकतें ना करने की लगातर अपील की जा रही है.

Related Articles

Back to top button