ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

बहन ने जहर खाकर दी जान, भाई का जंगल में पेड़ से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में बहन ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। इसके बाद चचेरे भाई ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम जानकरा में एक पंद्रह वर्षीय किशोरी ने जहर खाकर और इसके बाद बीस वर्षीय उसके चचेरे भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार नाबालिग ने शुक्रवार को अपने घर में जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। नाबालिग ने जहरीली दवाई पीने के बाद शीशी घर के बाहर फेंक दी थी। जब परिजन घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद वह किशोरी को बाजना स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। इसी दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पास में रहने वाले चचेरे भाई राजपाल (20) ने घर से कुछ दूर जंगल में जाकर पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के कुछ लोग जंगल में गए तो उन्हें राजपाल का शव पेड़ पर लटका दिखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दोनों चचेरे भाई बहन द्वारा आत्महत्या करने की बात जब गांव वालों को पता चली तो गांव में सनसनी फैल गई। पीएम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों ने बताया कि हाल ही में 20 जनवरी को राजपाल की शादी हुई थी। दोनों के आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button