ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
मध्यप्रदेश

राह चलते लोगों से मोबाइल लूटने वाले शातिर बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, 35 मोबाइल बरामद

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की आजाद नगर पुलिस ने एक परिंदा गैंग को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लूटे हुए 35 मोबाइल बरामद किए हैं यह परिंदा गैंग इतनी शातिर है कि पल भर में हाथों से मोबाइल पर झपट्टा मार कर फरार हो जाती थी। तस्वीरों में नजर आ रहे यह बदमाश परिंदा गैंग के हैं। जिन्हें मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 35 लूटे हुए मोबाइल बरामद किए हैं जो शहर के अलग-अलग क्षेत्र में से इन्होंने लूटे थे। पकड़े गए आरोपी छात्रों और महिलाओं को अपना निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम देते थे।

 जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पिछले दिनों आजाद नगर क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटनाएं हुई थी। जिसके बाद टीम गठित कर 100 से अधिक घटनास्थल के आसपास के कैमरे देखे गए। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश बिना नंबर की पल्सर गाड़ी से घूम रहे हैं।

जिसके आधार पर सनी उर्फ मंजरा और वीरू माले को पकड़ा पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों से 35 मोबाइल लूट के बरामद हुए हैं,वहीं आरोपी अपने महंगे शोक पूरा करने के लिए लूट की घटना को अंजाम देते थे।

Related Articles

Back to top button