ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
मध्यप्रदेश

सिंगरौली में राहगीर को कुचलने के बाद ट्रैक्टर से टकराया ट्रक, एक की मौत

 मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में जियावन थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ट्रक ने पहले एक राहगीर को टक्कर मारी और उसके बाद ट्रैक्टर से टकरा गया। इस हादसे में राहगीर साहब लाल रावत की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों वाहन के चालक गंभीर रूप से घायल हैं।

जियावन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस का कहना है कि पता चला है कि अनियंत्रित गति से चल रहे ट्रक ने पहले साहब लाल रावत को टक्कर मारी और फिर ट्रैक्टर को टक्कर मारने के बाद पलट गया।

घायल चालकों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां साहब लाल रावत की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया और यातायात बहाल करवा दिया है।

Related Articles

Back to top button