ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
मध्यप्रदेश

जंगल में जाकर परिजनों को किया वीडियो कॉल, फिर पेड़ पर चढ़कर युवक ने लगा ली फांसी

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना नगर के बड़ी देवी मंदिर के पास विगत दिनांक 26 जनवरी 2025 को अज्ञात कारणों के चलते एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी, वहीं घटना के बाद शुक्रवार को युवक के फांसी लगाने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बता दें की प्राप्त जानकारी के अनुसार आसिफ मंसूरी उम्र 28 वर्ष निवासी पुराना पन्ना जिसकी बड़ी देवी मंदिर के पास लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली थी। घटना के कुछ दिन बाद एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जिस में युवक अपने परिजनों से बात करते हुए दिखाई दे रहा है, और देखते ही देखते पेड़ पर चढ़ा ओर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजन चीखते चिल्लाते रहे, और आसिफ को ऐसा करने से रोकते रहे, मगर वह नहीं माना और अंततः उसने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

हालांकि जानकारी लगने के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया था। वहीं वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस हर एंगल से मामले की जाँच में जुटी हुई है। युवक ने किन कारणों के चलते ऐसा किया यह तो पुलिस विवेचना उपरांत ही स्पष्ठ हो पायेगा।

Related Articles

Back to top button