ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
लाइफ स्टाइल

दलिया और क्विनोआ में सबसे ज्यादा हेल्दी क्या है? जानिए एक्सपर्ट से

दलिया और क्विनोआ दोनों ही स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद हैं. ज्यादातर लोग नाश्ते में दलिया खाते हैं. उनका मानना है कि ये ब्रेकफास्ट का हेल्दी विकल्प है. लेकिन पिछले कुछ सालों से क्विनोआ भी लोगों की पहली पसंद बन गया है. दलिया और क्विनोआ देखने में एक जैसे ही लगते हैं. लेकिन दोनों के अपने अलग-अलग गुण हैं.

डायटीशियन मोहिनी डोंगरे कहती हैं कि दलिया गेंहू से बनता है और क्विनोआ चिनोपोडियम क्विन्वा नामक पौधे के बीज से तैयार किया जाता है. दलिया को अनाज में गिना जाता है लेकिन क्विनोआ अनाज नहीं है. एक्सपर्ट ने बताया है कि दलिया और क्विनोआ दोनों में क्या बेहतर है.

दलिया में पोषक तत्व

दलिया फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है. दलिया का सबसे बड़ा फायदा इसका हाई फाइबर कंटेंट है. इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा है. यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है.

क्विनोआ के पोषक तत्व

क्विनोआ एक सुपरफूड है, जो पूरी तरह से पौधों से मिलता है.क्विनोआ प्रोटीन, फाइबर, विटामिन B, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर है. क्विनोआ ग्लूटन फ्री होता है. इसमें फोलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और आयरन भी मौजूद होता है.

दलिया या क्विनोआ किसे चुनें?

एक्सपर्ट कहती हैं कि क्विनोआ ग्लूटन फ्री होता है. अगर आपको ग्लूटन एलर्जी है तो दलिया न खाएं. वहीं, एक कप दलिया में करीब 6 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है. जबकि एक कप क्विनोआ से 8 ग्राम प्रोटीन मिलता है. बात करें फाइबर की तो ये दलिया में क्विनोआ से ज्यादा होता है. डायटीशियन कहती हैं कि100 ग्राम क्विनोआ से 6 ग्राम फाइबर मिलता और दलिया के 100 ग्राम मात्रा में 13 ग्राम फाइबर होता है.

एक्सपर्ट कहती हैं कि अगर आपकी बॉडी को फाइबर की ज्यादा मात्रा चाहिए तो दलिया खाएं. वहीं, प्रोटीन के लिए आप क्विनोआ खा सकते हैं. हालांकि, आप अपना डाइट प्लान हेल्थ एक्सपर्ट से ले सकती हैं.

Related Articles

Back to top button