ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
खेल

भारतीय बल्लेबाज ने बना दिए 300 रन, U19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में कर दिखाया बड़ा कारनामा

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 टीम इंडिया के लिए काफी खास रहा. भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान कोई मैच नहीं गंवाया और खिताब अपने नाम किया. टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया और लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता. ये वर्ल्ड कप भारत की युवा खिलाड़ी गोंगडी त्रिशा के लिए काफी अच्छा रहा. उन्होंने लगभग हर मुकाबले में रन बनाए और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने एक ऐसा कारनामा भी किया जो इस टूर्नामेंट में इससे पहले कोई भी नहीं कर सका था.

गोंगडी त्रिशा का U19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा कारनामा

गोंगडी त्रिशा अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 की सबसे सफल बल्लेबाज रहीं. बता दें, वह पिछले महिला टी20 वर्ल्ड कप की भी हिस्सा थीं. यानी उन्होंने दूसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. गोंगडी त्रिशा ने इस बार बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया और 7 मैचों की 7 पारियों में 76.25 की औसत और 147.34 से 305 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक भी जड़ा. बता दें, गोंगडी त्रिशा इस टूर्नामेंट में शतक जड़ने वाली इकलौती बल्लेबाज भी हैं.

गोंगडी त्रिशा ने इस दमदार प्रदर्शन से अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में एक बड़ा कारनामा कर दिखाया. वह इस टूर्नामेंट के एक एडिशन में 300 रन का आंकड़ा छूने वाली पहली बल्लेबाज हैं. इससे पहले एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज श्वेता सहरावत के नाम था. श्वेता ने 2023 अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में 99 की औसत और 139 के स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए थे. लेकिन इस बार गोंगडी त्रिशा के आस पास कोई भी बल्लेबाज नहीं रहा. इस बार त्रिशा के बाद सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड की डेविना पेरिन ने बनाए. पेरिन के नाम 176 रन रहे.

फाइनल में भी खेली मैच विनिंग पारी

फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी. इसके बाद 83 रनों के टारेगट का पीछा करते हुए गोंगडी त्रिशा ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई. गोंगडी त्रिशा ने इस दौरान 33 गेंदों पर 133.33 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 44 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया. इस पारी में गोंगडी त्रिशा ने 8 चौके जड़े.

Related Articles

Back to top button